{"_id":"5f7875338ebc3e9bd266d8e7","slug":"old-bricks-are-being-installed-in-the-block-of-kunakheda-farrukhabad-news-knp5861994125","type":"story","status":"publish","title_hn":"गां की ईंटे उखाड़कर जिला पंचायत से बन रहा खड़ंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गां की ईंटे उखाड़कर जिला पंचायत से बन रहा खड़ंजा
विज्ञापन
पुरानी ईंटों से बिछाया जा रहा खड़ंजा।
- फोटो : FARRUKHABAD
कुंआखेड़ा के खड़ंजे में लगाई जा रहीं पुरानी ईंटें
अमृतपुर। क्षेत्र के गांव लभेड़ा में गांव के पुराने खड़ंजे की ईंटें उखाड़कर जिला पंचायत की ओर से नया खड़ंजा बिछाया जा रहा है। वहीं पुराने खड़जे की जगह सीसी रोड बनाने की तैयारी है। विकास कार्य में घालमेल की शिकायत ग्राम प्रधान के देवर ने खंड विकास अधिकारी से की है। बीडीओ ने प्रधान को जिम्मेदार ठहराकर पल्ला झाड़ लिया है।
विकास खंड राजेपुर की ग्राम पंचायत अलादपुर भटौली के मजरा लभेड़ा में जिला पंचायत से करीब 500 मीटर सीसी रोड व गांव करनपुर दत्त के मजरा कुआं की मड़ैया में खड़ंजा बनाया जाना है। इन दोनों विकास कार्य जिला पंचायत से होने हैं। इसकी जिम्मेदारी एक जिला पंचायत सदस्य के पास है। आरोप है कि ठेकेदार ने गांव लभेड़ा में बिछे पुराने खड़ंजे की ईंटें उखड़वा गांव कुआंखेड़ा में खड़ंजे का काम शुरू करा दिया है।
खड़ंजे में पुरानी ईंटें लगाकर नई ईंटों का पूरा भुगतान हजम करने का प्रयास शुरू हो गया है। मामले की जानकारी पर अलादपुर भटौली की प्रधान शिवा देवी के देवर सोनपाल वर्मा ने बीडीओ श्रीप्रकाश उपाध्याय व विधायक सुशील शाक्य को जानकारी दी। इसके बाद ठेकेदार ने ग्रामीणों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बीडीओ श्रीप्रकाश उपाध्याय ने बताया है कि ग्राम प्रधान ने जानकारी दी है। ग्राम सभा की संपत्ति है। जिसका मालिक प्रधान होता है। उसको थाने में रिपोर्ट दर्ज करानी चाहिए। एएमए नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि लभेड़ा में डामर रोड स्वीकृत है। जिला पंचायत से खड़ंजा नहीं बनाया जा रहा है। यदि खड़ंजा से पुरानी ईंटें उखाड़कर दूसरी जगह लगाई गई हैं तो यह गलत है। वह जेई को भेजकर निरीक्षण कराएंगे। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।