फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Oil companies make a reservation directly on gas

ऑयल कंपनियों पर सीधे बुक कराएं गैस

Wed, 11 Mar 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 11 Mar 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
शहर की गैस एजेंसियों पर उपभोक्ता अब सीधे ऑयल कंपनियों के मोबाइल पर मैसेज
विज्ञापन
भेजकर गैस सिलेंडर बुक करा सकते हैं। इसके लिए ऑयल कंपनियों ने अपने नंबर जारी कर दिए हैं। शहर में इंडियन ऑयल, भारत और एचपी कंपनी के करीब एक लाख से ज्यादा उपभोक्ता हैं। पहले इन उपभोक्ताओं को गैस बुक कराने के लिए एजेंसी के मोबाइल नंबर पर मैसेज

भेजकर रसोई गैस सिलेंडर बुक कराना पड़ता था। इससे एजेंसी संचालक गैस बुकिंग में जमकर मनमानी भी करते थे। इससे उपभोक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ती थी। ऑयल कंपनियों को आए दिन इसकी शिकायतें भी मिलती रहती थीं। उपभोक्ताओं की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए कंपनियों ने गैस बुकिंग के लिए अपने नंबर जारी कर दिए। अब उपभोक्ता सीधे ऑयल कंपनियों के नंबर पर मैसेज कर बुकिंग कर सकते हैं। अगर उपभोक्ता का मोबाइल नंबर संबंधित एजेंसी पर

रजिस्टर्ड है तो उपभोक्ता ऑयल कंपनी के नंबर पर मैसेज कर सीधे रसोई गैस सिलेंडर बुक करा सकता है। लेकिन अगर किसी उपभोक्ता का मोबाइल नंबर गैस एजेंसी पर रजिस्टर्ड नहीं है तो उसे ऑयल कंपनी के नंबर पर पहली बार संबंधित एजेंसी का कोड और कंज्यूमर नंबर लिखकर मैसेज करना होगा। मैसेज करने के बाद उपभोक्ता की रसोई गैस बुक हो जाएगी।

शहरी इलाकों की गैस एजेंसियों पर है सुविधा
ऑयल कंपनियों पर सीधे रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने की सुविधा शहर की प्रमुख गैस एजेंसियों जय भैरव गैस सर्विस, भारत गैस सर्विस, बुआदाती गैस सर्विस, एचपी गैस सर्विस और जितेंद्र गैस सर्विस आदि पर है। इन एजेंसियों के उपभोक्ता सीधे ऑयल कंपनी के मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजकर रसोई गैस सिलेंडर बुक करा सकते हैं। यह सुविधा ग्रामीण इलाकों की गैस एजेंसियों पर नहीं है।
गौरव गर्ग, क्षेत्रीय प्रबंधक, इंडियन ऑयल

इन ऑयल कंपनियों के नंबर पर बुक कराएं सिलेंडर
- इंडियन ऑयल-08726024365
- भारत ऑयल- 09457456789
- एचपी ऑयल- 08191923456
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed