फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Official cold storage fire

सहकारी शीतगृह में लगी आग

Sun, 29 May 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Sun, 29 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Official cold storage fire
कोल्ड स्टोरेज में लगी आग को बुझाने पहुंची दमकल। - फोटो : अमर उजाला
मधुमक्खी के छत्ते में पलीता लगाते समय गिरी आग से सहकारी शीतगृह में रखा सामान जलकर राख हो गया। यह शीतगृह कई सालों से बंद है। इसका अधिकांश सामान निकालकर बेच लिया गया है। तकरीबन छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


कसबा में थाने के पास सहकारी शीतगृह है। यह कई सालों से बंद पड़ा है। शनिवार शाम कुछ लोग कोल्ड स्टोरेज में लगा मधुमक्खी का छत्ता तोड़ने आए थे। पलीता लगाते समय आग कोल्ड स्टोरेज के अंदर गिर गई। इससे वहां रखीं फंटियां धीरे-धीरे सुलगने लगीं। रात में आई आंधी से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। रविवार दोपहर राहगीरों ने पुलिस को कोल्ड स्टोरेज से धुंए के गुबार उठने की सूचना दी। इस पर थानाध्यक्ष प्रदीप यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने तत्काल सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी आग बुझाने पहुंची। मगर कुछ ही देर में उसका पानी खत्म हो गया और आग पर कोई फर्क नहीं पड़ा। इसके बाद मुख्यालय से दो फायर ब्रिगेड पहुंचे। कुछ देर बाद उनके भी पानी खत्म हो गए। मगर आग ज्यों की त्यों जलती रही। किसी तरह पड़ोस के कोल्ड स्टोरेज से पानी की व्यवस्था कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयोग से उसी समय लाइट भी आ गई। तब ट्यूबवेल चलाकर फायर ब्र्रिगेड को पानी मुहैया कराया गया। 1 बजे से आग बुझाने में लगी तीनों फायर ब्रिगेड  गाड़ियों ने शाम लगभग 6 बजे काबू पाया। तहसीलदार सदर आरपी चौधरी, एडीसीओ सदर शिवकुमार और एडीओसी कमालगंज कमलकांत समेत आलाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed