{"_id":"5e9d90408ebc3ed5720a16cc","slug":"officers-furious-after-seeing-35-people-in-a-dead-body-farrukhabad-news-knp5560924140","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव यात्रा के साथ 35 लोग देख एसडीएम व सीओ ने हड़काया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव यात्रा के साथ 35 लोग देख एसडीएम व सीओ ने हड़काया
विज्ञापन
्रंगीरामपुर चौराहे पर ग्रामीणों से बातचीत करते एसडीएम व सीओ।
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। लॉकडाउन लागू होने के बावजूद शृंगीरामपुर में गंगा तट पर शव यात्रा के साथ भीड़ आने व कुछ दुकानें बराबर खुली रहने की शिकायत अधिकारियों से की गई। इस पर सोमवार को एसडीएम सदर अनिल कुमार व सीओ राजवीर सिंह शृंगीरामपुर में रामलीला मैदान के निकट स्थित चौराहे पर पहुंचे।
तभी कन्नौज जिले के छिबरामऊ के पास से एक शवयात्रा पहुंची। इसमें दो ट्रैक्टर-ट्राली पर करीब 35 लोग थे। एसडीएम व सीओ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि क्यों अपनी व दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हो।
इस पर एक ट्रैक्टर-ट्राली में लोग वापस चले गए। मौके पर मौजूद गुंजन तिवारी व कुछ अन्य लोगों ने कहा कि गांव वालों ने भी शिकायत की थी कि शव यात्रा के साथ भीड़ आने से खतरा बना रहता है। आने वाले लोग दुकानदारों से लइया, चना व गुड़ आदि मांगते हैं। दो दुकानदार दिन भर सामान देते रहते हैं।
विज्ञापन
बताया गया कि अधिकारियों की कार देखकर दोनों दुकानदार दुकान बंद कर खिसक गए। एसडीएम व सीओ चौराहे से पैदल गांव गए। उन्होंने खुदागंज चौकी इंचार्ज उदयवीर सिंह से कहा कि जो दुकानदार लॉकडाउन का पालन न करे, उसे चौकी में बैठाओ। गांव वालों ने शिकायत की कि रविवार शाम महाराष्ट्र से गांव में दो लोग वापस आए हैं।