फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Officer's mobile snatched for making video

वीडियो बना रहे डीसी का शिक्षक ने छीना मोबाइल

Tue, 07 Dec 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Officer's mobile snatched for making video
फर्रुखाबाद। प्राथमिक विद्यालय रूपपुर मंगलीपुर शमसाबाद में निरीक्षण के समय झाड़ू लगा रहे छात्रों का वीडियो बनाने पर सहायक अध्यापक ने जिला समन्वयक (डीसी) का मोबाइल फोन छीनकरवीडियो को डिलीट करने का दबाव बनाया। डीसी ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देने पर मोबाइल वापस किया। शिक्षक ने अभिलेख भी नहीं दिखाए। डीसी ने बीएसए को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

बीएसए के निर्देश पर जिला समन्वयक एमआईएस जितेंद्र सिंह दो दिसंबर को शमसाबाद क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रूपपुर मंगलीपुर का निरीक्षण करने सुबह 10.10 बजे पहुंचे। विद्यालय के कमरे खुले थे, जिसमें छात्र झाड़ू लगा रहे थे।
विज्ञापन

जिसका डीसी मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। यह देखकर सहायक अध्यापक कमरे से बाहर आए और डीसी का मोबाइल छीन कर अभद्रता करने लगे। जानकारी देने के बावजूद सहायक अध्यापक ने मोबाइल नहीं दिया और वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया। डीसी के नाराज होने और कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी देने पर शिक्षक ने मोबाइल लौटा दिया। शिक्षक ने प्रधानाध्यापक के लीव पर होने की जानकारी दी। कोई भी अभिलेख जांच के लिए उपलब्ध नहीं कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कुछ दूरी पर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय रूपपुर मंगलीपुर का निरीक्षण करने पहुंचे तो विद्यालय गेट पर ताला लटक रहा था। छात्र गेट के बाहर खड़े थे। छात्रों ने बताया कि शिक्षक रोजाना देरी से आते हैं। डीसी जितेंद्र सिंह ने बताया कि अन्य विद्यालयों का भी निरीक्षण किया था। निरीक्षण आख्या बीएसए को भेज दी है। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि वह जिले से बाहर हैं, लौटने पर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed