{"_id":"74f044b91cb37dfd1099be961e929d3d","slug":"observer-dr-hrishikesh-bhaskar-meeting-in-the-collectorate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेक्षक डा. हृषिकेश भाष्कर ने कलेक्ट्रेट में की बैठक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेक्षक डा. हृषिकेश भाष्कर ने कलेक्ट्रेट में की बैठक
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर मंगलवार को प्रेक्षक डा. हृषिकेश भाष्कर ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रेक्षक ने कहा कि प्रवेश द्वार पर मतदाता सूची से वोटर की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम एसके सिंह ने कहा कि सात जनवरी को सुबह 11 से 3 बजे तक कलेक्ट्रेट में मतदान होगा। इसके बाद वोटों की गिनती की जाएगी। डीएम न्यायालय कक्ष में मतदान होगा। मतदान कक्ष में जिला पंचायत सदस्यों को ही प्रवेश मिलेगा। बाकी का प्रवेश वर्जित रहेगा। मतदान कक्ष और मुख्य प्रवेश द्वार पर वीडियोग्राफी होगी। कलेक्ट्रेट के प्रवेश द्वार पर तहसीलदार सदर, फतेहगढ़ इंस्पेक्टर और महिला थानेदार मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
प्रेक्षक डा. हृषिकेश भाष्कर ने कहा कि मतदाताओं की फोटो युक्त मतदाता सूची उपलब्ध है। इससे मिलान किया जाएगा। मतदाता से साक्ष्य भी मांगा जाएगा। इसके बाद मुख्य गेट पर प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
प्रेक्षक ने कहा कि अभी किसी ने शिकायत नहीं की है। बताया कि अभी किसी भी सदस्य ने वोट डालने के लिए सहयोगी नहीं मांगा है। इस मौके पर एडीएम मनोज सिंघल, सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह, सीओ सिटी योगेश कुमार, तहसीलदार आरपी चौधरी आदि मौजूद रहे।