फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Observe fake couple caught

फर्जी निरीक्षण करते दंपति को पकड़ा

Sat, 06 Aug 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sat, 06 Aug 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
कई दिनों से बॉ विद्यालयों समेत परिषदीय विद्यालयों में फर्जी तरीके से निरीक्षण करने वाले दंपति को शिक्षक नेता ने पकड़कर बीएसए के हवाले किया। दंपति के लिखित माफीनामा पर बीएसए ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। हालांकि शिक्षक बीएसए से दंपति के खिलाफ एफआईआर कराने की मांग करते रहे।
विज्ञापन



शनिवार को मोहम्मदाबाद क्षेत्र के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों ने शिक्षक नेता विजयबहादुर यादव को सूचना दी कि एक महिला और एक पुरुष अपने को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की डॉक्टोरल फैलो बताकर निरीक्षण कर रहे हैं। सूचना पर शिक्षक नेता मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


संशय होने पर शिक्षक नेता दोनों लोगों को बीएसए कार्यालय लेकर आए। महिला ने खुद को डॉक्टोरल फैलो विश्वविद्यालय अनुदान आयोग बहादुरशाह जफरमार्ग नई दिल्ली बताया। पुरुष ने अपने को महिला का पति बताया ।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला ने बीएसए को बताया कि वे सीएनएस हरदोई डिग्री कॉलेज के सानिध्य में समाज शास्त्र में दरिद्र व्यक्तियों को एकत्र करने के लिए जिले में भेजे गए हैं। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि ये लोग विद्यालय में अनावश्यक रूप से रजिस्टरों को छीन कर उस पर अपनी आख्या अंकित करते हैं। इन लोगों ने प्रधान और एसएमसी अध्यक्ष को बताया कि एमडीएम की कन्वर्जन कास्ट 14 रुपये प्रति बच्चा के हिसाब से आती है।

इस पर कई प्रधान और एसएमसी अध्यक्षों का शिक्षकों से विवाद भी हुआ। फर्जी निरीक्षण करने वाले दंपति की सूचना मिलते ही बीएसए कार्यालय में शिक्षकों की भीड़ लग गई। शिक्षक बीएसए से दंपति के  खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग करने लगे।  उधर, महिला ने बीएसए को दिए गए पत्र में लिखा है कि शिक्षा का स्तर जानने के लिए वह परिषदीय विद्यालयों में जाती हैं। कई बार बीएसए से परमीशन के लिए पत्र लिखा गया लेकिन नहीं मिल सकी।


उन्होंने माफीनामा लिखते हुए कहा कि वह अब किसी भी विद्यालय में निरीक्षण करने नही जाएंगी। बीएसए संदीप चौधरी ने दंपति को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वह दोबारा अभिलेखीय निरीक्षण करते मिले तो एफआईआर करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed