फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Objections against the master plan

मास्टर प्लान के विरोध में आपत्तियों का अंबार

Mon, 04 Jul 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Objections against the master plan
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे शहर के विभिन्न मोहल्लों के लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर के प्रस्तावित मास्टर प्लान के नक्शे से लोग परेशान हैं। सोमवार को शहर के मोहल्लों से लेकर आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर आपत्ति दर्ज कराई। कोई सड़क की चौड़ाई के बाद ग्रीन बेल्ट छोड़ने, तो कोई पार्क, रिवर फ्रंट आदि प्रस्तावित कार्यों पर आपत्ति दर्ज करा रहा है। विनियमित क्षेत्र कार्यालय में आपत्तियों का आंकड़ा 1600 के पार हो गया है।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव अमेठी कोहना, सोता बहादुरपुर, भगुआ नगला, धीमरपुरा, चांदपुर, खानपुर व कादरीगेट के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर महायोजना-2031 के नक्शे पर आपत्ति दर्ज कराई। कहा कि पांचाल घाट-कादरीगेट मार्ग की चौड़ाई 45 मीटर, ग्रीन बेल्ट, अमेठी-कोहना रोड का पूर्व की आराजी पर प्रस्तावित एसटीपी/वाटर वर्क्स व पांचालघाट, धीमरपुरा, सोताबहादुरपुर व नौगवां की आबादी की भूमि पर रिवर फ्रंट बनाया जाना जनहित में नहीं है।
विज्ञापन

कहा कि बिना स्थलीय निरीक्षण के ही नक्शा बनाया गया है। जहां पर कृषि भूूमि दर्शाई जा रही है, वहां घनी आबादी बसी है। इसके अलावा फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया के लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति में कहा कि नक्शे में कृषि भूमि दर्शाई जा रही है, जबकि वह आबादी की भूमि है। वह लोग 40 साल से मकान बनाकर रह रहे हैं। उस भूमि पर मकान के अलावा स्कूल, मंदिर व टावर हैं। इसे ग्रीनबेल्ट में दर्ज करना नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed