{"_id":"6298ffa9c4acc97f5705ff10","slug":"nursing-home-farrukhabad-news-cm-helpline-farrukhabad-news-knp7002944114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री से शिकायत पर नर्सिंगहोम की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री से शिकायत पर नर्सिंगहोम की हुई जांच
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद कस्बा कमालगंज स्थित नर्सिंगहोम की गुरुवार शाम एसीएमओ ने जांच की। बिना नवीनीकरण के ही नर्सिंगहोम चलता मिला। अन्य कई बिंदुओं पर भी कमियां मिलीं।
मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की गई थी कि कमालगंज कस्बा में संचालित समीर नर्सिंगहोम में नियम विरुद्ध तरीके से ऑपरेशन, अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। नर्सिंगहोम में मरीजों की देखरेख के लिए अप्रशिक्षित स्टाफ लगा है। कोई एमबीएसए डॉक्टर लगातार मौजूद नहीं रहता है। अन्य गंभीर आरोप भी लगाए गए। इस पर शाम को एसीएमओ डॉ. सर्वेश यादव जांच करने नर्सिंगहोम पहुंचे।
उन्होंने बताया कि नर्सिंगहोम का पंजीकरण है, लेकिन नवीनीकरण अभी नहीं कराया गया है। सर्जन डॉ. संजीव मौर्या ने एक मरीज का ऑपरेशन किया। शिकायत के 14 बिंदुओं पर जांच की गई है। छोटी-मोटी कमियां मिली हैं, जिन्हें वह अपनी जांच रिपोर्ट में शामिल करेंगे। कोई गंभीर मामला नहीं मिला।