फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Now having said Sinduli , votes will not sell

अब सिंधौली वाले बोले, नहीं बेचेंगे वोट

Tue, 01 Sep 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 01 Sep 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Now having said Sinduli , votes will not sell
कमालगंज विकास खंड की ग्राम सभा सिंधौली लोहिया समग्र विकास योजना के तहत
विज्ञापन
चयनित है। इस गांव के बाशिंदों ने भी चुनाव में वोटों की खरीद फरोख्त की मुखालफत की है। मंगलवार को गांव के लोगों ने वोटों के न बेचने और न ही बिकने देने का संकल्प लिया।

ग्राम पंचायत चुनाव में उम्मीदवार जीत हासिल करने के लिए वोटरों को नगदी, शराब और उपहार की घूस देते हैं। इनमें वोटरों को खरीदने की होड़ रहती है। जीत हासिल करने के बाद यह गांव के लोगों को तवज्जो नहीं देते हैं। विकास कार्यों व सरकारी योजनाओं का लाभ इनके चहेतों को ही मिलता है। अब गांव के लोग इस खरीद फरोख्त खिलाफ होने लगे हैं। मंगलवार को सिंधौली ग्राम सभा के लोगों ने वोटों को न बेचने और न बिकने देने की शपथ ली।
 
गांव का मुख्य मार्ग ही जर्जर
ग्राम सभा सिंधौली का मुख्य मार्ग टूटा है। इससे गांव के लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है। गांव के पांच हैंडपंप खराब हैं। इससे गांव में पेयजल का संकट भी है। कई लोगों के पेंशन फार्म भरवाए गए लेकिन पेंशन नहीं मिल रही है।

गांव में कई लोहिया आवास अधूरे हैं। शैलेंद्र, राजेश ,चंद्रप्रकाश व लौंगश्री के आवास अधूरे हैं। गांव को पोलिंग बूथ प्राइवेट स्कूल में बनता है। गांव के लोगों का कहना है कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंधौली में बूथ बनवाया जाए। इसके लिए गांव के लोग डीएम को प्रार्थना पत्र भी दे चुके हैं।
 
संकल्प के सारथी
कौशल, शेर सिंह,दायाराम मिश्रा, विमलेश कुमार, लालाराम, अजयकांत, टीटू, राजेंद्र सिंह, जबर सिंह, नीलू शुक्ला, कर्मवीर सिंह, नरायन सिंह, शिवकु मार, शशि कपूर, अनवीश कुमार, मलिखान ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed