{"_id":"57c320104f1c1b4114d4f171","slug":"now-give-the-building-a-cool-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तो बनवा दे कोई ठंडी सड़क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तो बनवा दे कोई ठंडी सड़क मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
जर्जर पड़े ठंडी सड़क मार्ग पर डाला गया खड़ंजा बना बवाल-ए-जान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शहर का बाईपास कहा जाने वाला ठंडी सड़क मुख्यमार्ग इतनी जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है कि आए दिन इस मार्ग पर कोई न कोई वाहन पलटता है। इस मार्ग को बनवाने के लिए जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अफसर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। हालांकि बीते दिनों तहसील दिवस में आए कमिश्नर ने ठंडी सड़क मार्ग को पीडब्लूडी विभाग और नगर पालिका प्रशासन से बनवाने के निर्देश दिए थे। लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
शहर का मुख्यमार्ग कहा जाने वाला लाल दरवाजा-ठंडी सड़क मार्ग कई सालों से जर्जर हालत में है है। बाईपास मार्ग होने के चलते दिल्ली, आगरा, कानपुर, हरदोई और इटावा आदि जिलों को जाने वाली रोडवेज बसों के अलावा रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद जाने वाले हजारों टेंपो रोजाना इस पर चलते हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही इसी मार्ग से वीआईपी और जिला प्रशासन के अफसरों के वाहन भी गुजरते हैं। सांसद मुकेश राजपूत का आवास भी इसी मार्ग पर है। प्रशासनिक अफसरों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक की नजर इस जर्जर सड़क से गुजरते हैं। सड़क बनवाने में जनप्रतिनिधि से लेकर अफसर एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ते हैं।
विज्ञापन
करीब डेढ़ माह पहले तहसील दिवस में आए कमिश्नर इफ्तखारुद्दीन ने पीडब्लूडी और नगर पालिका के अफसरों को ठंडी सड़क मार्ग बनवाए जाने के निर्देश दिए थे। निर्देश का असर यह हुआ कि एक मॉल के सामने से गुजरी इस जर्जर सड़क और तलैया फजल इमाम जाने वाले मोड़ के सामने जर्जर पड़ी सड़क पर उल्टा-सीधा खड़ंजा डलवा दिया गया।
इससे वाहन चालकों को निकलने में और दिक्कत होने लगी है। अनुपम तिवारी, राहुल कुमार, प्रदीप कुमार, पंकज मिश्र ट्रांसपोर्ट वाले, अनुराग दुबे, ओमप्रकाश आदि का कहना है कि अब तो इस जर्जर मार्ग को कोई बनवा दे, जिससे समस्या का निदान हो सके।
सहायक अभियंता विकास जौहरी ने बताया कि वर्ष 2013 से लेकर अभी तक तीन बार ठंडी सड़क मार्ग के निर्माण के लिए इस्टीमेट भेज चुके हैं। जून 2016 में कमिश्नर और जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद इस्टीमेट बनाकर भेजा गया था। लेकिन अभी तक बजट पास नहीं हुआ है। ठंडी सड़क मार्ग मुख्यमार्ग है। इस जर्जर मार्ग के निर्माण को लेकर वह खुद परेशान हैं। जनप्रतिनिधि थोड़ा सा इस ओर ध्यान दे दें तो बजट मंजूर हो सकता है।
सांसद मुकेश राजपूत ने बताया कि ठंडी सड़क मार्ग का निर्माण कराए जाने के लिए पीडब्लूडी विभाग के अफसरों से कहकर उन्होंने इस्टीमेट भिजवाया था। आखिर अभी तक सड़क का निर्माण कार्य क्यों नहीं शुरू किया गया। इस संबंध में जल्द ही पीडब्लूडी विभाग के अफसरों से मिलकर जानकारी करेंगे।
सदर विधायक विजय सिंह ने बताया कि ठंडी सड़क मार्ग के निर्माण के लिए प्रयासरत हैं। बजट मंजूर होने का पेंच फंसा है। ठंडी सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराए जाने के लिए एक-दो दिन में फिर लखनऊ जाकर पीडब्लूडी विभाग के मंत्री से बातचीत करेंगे। शीघ्र ही बजट पास कराकर ठंडी सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करवाने का प्रयास करेंगे।