फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   now development work will move fast

जिपं सदस्यों ने विकास कार्यों के 200 प्रस्ताव दिए

Thu, 22 Jul 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
now development work will move fast
फर्रुखाबाद। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य कराने के लिए नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने बोर्ड गठन के बाद 200 प्रस्ताव दिए हैं। इन कार्यों का एस्टीमेट बनाने के लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने 12 जुलाई को शपथ ग्रहण के बाद बोर्ड की पहली बैठक ली थी। इसमें उन्होंने सभी 29 जिला पंचायत सदस्यों से अपने क्षेत्रों में विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव मांगे थे। इसी क्रम में सदस्यों ने जिला पंचायत कार्यालय में अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए करीब प्रस्ताव दिए हैं। सर्वाधिक प्रस्ताव सड़क निर्माण के हैं। इसके अलावा नाला-नाली निर्माण व एलईडी लाइट लगवाने के प्रस्ताव भी शामिल हैं।
विज्ञापन

अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कुल 200 प्रस्ताव मिले हैं। सर्वे कराने के लिए अवर अभियंताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सर्वे पूरा होने के बाद एस्टीमेट तैयार होंगे। मौजूदा समय जिला पंचायत के पास उपलब्ध करीब 5.50 करोड़ के कार्य शामिल कर उन्हें कराया जाएगा। इसके बाद बजट की उपलब्धता के अनुसार आगे के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत के अवर अवर अभियंता अजय मिश्रा स्थानांतरण के क्रम में जिला उन्नाव के लिए कार्यमुक्त हो गए हैं। उनके स्थान पर उन्नाव से आए जेई नफीस अहमद ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके अलावा स्थानांतरण पर लखनऊ से आए रिजवान अहमद ने वित्तीय परामर्शदाता के पद पर चार्ज ले लिया है। यहां तैनात योगेश कुमार जनपद बरेली के लिए लेखाधिकारी बेसिक पद के लिए कार्यमुक्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed