{"_id":"572105e04f1c1b522ba916af","slug":"novice-driver-youth-thrashed-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौसिखिया चालक ने युवक को रौंदा, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौसिखिया चालक ने युवक को रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
कार दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। थाना क्षेत्र के गांव रजीपुर में कार चलाना सीख रहे किशोर ने एक युवक को रौंद डाला, जिससे मौक पर ही उसकी मौत हो गई। नौसिखिया चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर थाना क्षेत्र के गांव रजीपुर निवासी राजेश (40) खेत से कंडे ढो रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रही नैनो कार ने उसे रौंद डाला। इससे राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन घटना स्थल पहुंचे।
विज्ञापन
शव पड़ा देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नैनो कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
राजेश के पिता लालाराम ने बताया कि उसके चार बेटे बिजनेश, राजेश, आदेश, अवनीश हैं। राजेश दूसरे नंबर का बेटा था। थानाध्यक्ष सालिगराम वर्मा ने बताया कि कार को कब्जे में ले ली गई है।
अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, थाना क्षेत्र के गांव ऊगरपुर निवासी सुरेश चंद्र पेट्रोल भरवाकर सड़क पर आ रहे थे, तभी कमालगंज से फर्रुखाबाद की ओर बाइक से जा रहे अवनीश और उसकी पत्नी रानी बाइक से भिड़ गईं।
इससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। कोई बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।