फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Not life, sustenance sweet

जान नहीं, जीविका प्यारी

Fri, 29 Jul 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Fri, 29 Jul 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
 Not life, sustenance sweet
अमृतपुर के गांव गौटिया में गिरा पड़ा बिजली का पोल। - फोटो : अमर उजाला
 बाढ़ से चौतरफा घिरे गांव कटरी तौफीक और कमथरी के बाशिंदे जान से ज्यादा जीविका प्यारी वाली कहावत को चरित्रार्थ कर रहे हैं। वह गांव छोड़कर जाने को तैयार नहीं हैं। एसडीएम के समझाने पर ग्रामीणों ने पानी दोबारा बढ़ा तो शरणालय में जाने की बात कहकर टाल दिया। एसडीएम ने गंगा के जलस्तर और गांव की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश तहसीलदार और लेखपाल को दिए हैं।
विज्ञापन



शमसाबाद इलाके के गांव कटरी तौफीक और कमथरी पानी से चारों से घिरे हुए है। आवागमन के लिए ग्रामीणों को नाव  सहारा लेना पड़ रहा है। गांव में ग्रामीणों के घरों में पानी भरने के कारण उत्पन्न हुई समस्या को लेकर एसडीएम कायमगंज अजीत कुमार ने तहसीलदार गजेन्द्र सिंह के साथ नाव पर बैठकर गांव पहुंचे।
विज्ञापन


कटरी तौफीक में अखिलेश कुमार, रामप्रकाश, सोवरन सिंह, गंगाश्री, सुभाष चंद्र, रामतीर्थ, महावीर, राकेश कुमार, वृजपाल, अमर सिंह के घर में पानी भरा है। एसडीएम कहा कि चिलसरा और शमसाबाद मंडी में बनाए गए शरणालय में चलकर रहे। ताकि जान माल की सुरक्षा बनी रही। वहां पर सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। एसडीएम की बात सुनकर ग्रामीणों ने घर छोड़ने से इनकार कर दिया। गांव के लोगों ने कहां कि अब तो गंगा का जलस्तर कुछ कम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण वह गांव छोड़कर अभी नहीं जाएगी। अगर जलस्तर दोबारा बड़ा तो वह शरणालय में जाकर परिवार के साथ रहेंगे। एसडीएम ने लेखपाल और तहसीलदार से कहा कि प्रधान के माध्यम से गांव मेें एनाउंस कराया जाए कि गंगा का जलस्तर बढ़ने पर सभी लोग शरणालयों में जाकर निवास करें। अगर शरणालय में अपनी मर्जी से नहीं जाते है तो जबरन ले जाया जाएगा।


एडीएम ने बताया कि लेखपाल और तहसीलदार को बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए है। अगर पानी बढ़ता है तो ग्रामीणों को जबरन शरणालयों में ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed