फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Not getting enough fodder to the cows in the cowshed

गौशाला में गायों को नहीं मिल रहा पर्याप्त चारा

Mon, 08 Aug 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Mon, 08 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Not getting enough fodder to the cows in the cowshed
भगवती गौशाला में बंधी गायें। - फोटो : अमर उजाला

कायमगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गायों के नाम पर चला रहे दुकानदारों के खिलाफ राज्य सरकारों को डोजियर तैयार करने की सलाह दी है। उन्होंने गायों के नाम पर दिखावा करने वालों के खिलाफ नाराजी भी जाहिर की है। मोदी के बयान के बाद अमर उजाला टीम ने रविवार को नगर में स्थित भगवती गौशाला का जायजा लिया। पेश है रिपोर्ट...

विज्ञापन


  भगवती गौशाला में 85 गया हैं। कई गाय बहुत ही कमजोर हैं। दो गायें गंभीर रूप से बीमार भी हैं। गायों की देखभाल ग्वाला रामसिंह व उसकी पत्नी कर रहे हैं। गायों के रहने के लिये गौशाला के पास मात्र ढाई बीघा जमीन है। इस पर टिनशेड आदि पड़े हैं।
विज्ञापन


ग्वाला रामसिंह ने बताया कि वह रोज सुबह व शाम गायों को भूसा खाने के लिए देता है और थोड़ा सा हरा चारा भी देता है। हरा चराना उगाने के लिये गौशाला के पास कोई जमीन नहीं है। शासन व प्रशासन ने कोई जमीन भी उपलब्ध नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमार गायों के बारे में उसने बताया कि गौशाला समिति के लोग अपने स्तर से गायों का इलाज करा रहे हैं। सरकारी पशु चिकित्सक कभी-कभार ही आते हैं। अगर आ भी जाएं तो दवाएं समिति को बाहर से खरीदनी पड़ती हैं।


इसके चलते इलाज के अभाव में कभी-कभी गायों की मृत्य भी हो जाती है। अभी दो-तीन दिन पहले ही दो गायों की बीमारी के कारण मौत हो गी थी। भगवती गौशाला समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, महामंत्री अनिल अग्रवाल व नीरज अग्रवाल और कोषाध्यक्ष कुलदीप भारद्धाज हैं। समिति के अन्य सदस्य भी अच्छे व्यवसाय से जुड़े हैं। समिति के लोग ही अपने माध्यम से हरा चारा, भूसा, दवाएं आदि की व्यवस्था करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed