फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Not charge Ghumna move outpost 21 captive market

घुमना चौकी इंचार्ज न हटे तो 21 को बाजार बंदी

Sat, 14 Mar 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 14 Mar 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
Not charge Ghumna move outpost 21 captive market
उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट ने बैठक कर घुमना चौकी इंचार्ज के खिलाफ
विज्ञापन
जमकर भड़ास निकाली। चेतावनी दी कि 20 मार्च तक चौकी इंचार्ज को न हटाया गया तो 21 मार्च को पुलिस प्रशासन के खिलाफ बाजार बंदी की जाएगी। इस दौरान विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया।

अंगूरीबाग स्थित विद्यानंद आर्य के हाते में उद्योग व्यापार मंडल की बैठक शनिवार को हुई। बैठक में प्रांतीय मंत्री अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने कहा कि घुमना चौकी इंचार्ज व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बाबी ने कहा कि घुमना चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग एसपी से की जा चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि 20 मार्च तक घुमना चौकी इंचार्ज को हटा दिया जाएगा।

नगर अध्यक्ष इकलाख खां ने कहा कि 20 मार्च तक उन्हें न हटाया गया तो 21 मार्च को बाजार बंदी की जाएगी। नगर महामंत्री राकेश सक्सेना ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों ने एक स्वर से कहा कि शहर कोतवाल के आने से चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। इस दौरान नवगठित कमेटियों के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। 

यह कमेटियां हुईं गठित
ठंडी सड़क उद्योग व्यापार मंडल- अध्यक्ष रामकिशोर, महामंत्री विनय चावला, कोषाध्यक्ष श्रीनिवास।
लालदरवाजा मंडल- अध्यक्ष अरविंद कुमार, महामंत्री मोहम्मद इरशाद, कोषाध्यक्ष संकेत अग्रवाल।
बूरावाली गली मंडल- अध्यक्ष सुनील कुमार, महामंत्री संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ।

लोहाई रोड मंडल- अध्यक्ष रोहित अवस्थी, महामंत्री दिलीप अवस्थी, कोषाध्यक्ष तेजस श्रीवास्तव।
नगर सर्राफा एसोसिएशन- अध्यक्ष जीतू वर्मा, महामंत्री नितिन वर्मा, कोषाध्यक्ष विशाल वर्मा।
केमिस्ट एसोसिएशन- अध्यक्ष शिवेश गुप्ता, महामंत्री गौरव गुप्ता, कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार।
सुतहट्टी बाजार मंडल- अध्यक्ष आफताब अंसारी, महामंत्री मुजम्मिल खान, कोषाध्यक्ष मो. राशिद सिद्दीकी।

नगर महिला मंडल- नगर अध्यक्ष रश्मि कटियार, महामंत्री गोल्डी गुप्ता, कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल।
नेहरू रोड घुमना मंडल- अध्यक्ष तरुण गुप्ता, महामंत्री अजय कुमार, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार।
फुटपाथ बाजार मंडल- अध्यक्ष नितिन गुप्ता, महामंत्री मो. आमिर, कोषाध्यक्ष रामू कश्यप।
जिला जरदोजी उद्योग मंडल- अध्यक्ष हाजी बदरुज्जमा अंसारी, महामंत्री हाजी वसीमुज्जमा खां, कोषाध्यक्ष शादाब हुसैन,

संयुक्त महामंत्री इकलाख नूर खान।
रेलवे रोड उद्योग मंडल- अध्यक्ष सुरेश शर्मा, महामंत्री शिवम सिंह, कोषाध्यक्ष अनुज शर्मा
नगर जरदोजी उद्योग व्यापार मंडल- अध्यक्ष नदीम खां, महामंत्री मिर्जा ताहिर, कोषाध्यक्ष मो. साबिर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed