फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Not aware of the shadow of Islam Pakistani Qureshi

इस्लाम की परछाई से वाकिफ नहीं पाकिस्तानी-कुरैशी

Sat, 06 Aug 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sat, 06 Aug 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Not aware of the shadow of Islam Pakistani Qureshi
उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
इस्लाम की परछाई से पाकिस्तानी वाकिफ नहीं हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह का पाकिस्तान में हुआ अपमान निंदनीय है। पाक लगातर ओछी हरकतें कर रहा है। भारत चाहे तो एक सप्ताह में पाक को तबाह कर सकता है। लेकिन, जंग किसी समस्या का समाधान नहीं है। यह बात उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन



शनिवार देर शाम पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंचे पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की । कहा कि उन्होंने पाकिस्तान यात्रा कर राजनीतिक रूप से बड़ा काम किया। उनके नक्शे कदम पर चलते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह की यात्रा भी सराहनीय है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस्लाम में मेहमान नवाजी को शबाब का काम माना गया है, लेकिन पाकिस्तानी इसे नहीं जानते। यही कारण है कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह का पाकिस्तानियों ने अपमान किया। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री की सभा की कवरेज को भारतीय मीडियाकर्मियों को इजाजत नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गृहमंत्री की सुरक्षा को ताक पर रखते हुए कुछ ही दूरी पर खूंखार आतंकवादियों का प्रदर्शन कराया गया। कांग्रेस की गिरती साख के सवाल पर कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक दल नहीं, बल्कि संगठित मोर्चा है। सदन में संख्या बल के आधार पर पार्टी की ताकत को आंकना गलत है।

उत्तर प्रदेश में चल रही राजनीतिक गतिविधियों का हवाला देते हुए कहा कि सूबे में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में राजनीति का स्तर गिरा है। उत्तराखंड में हरीश रावत पर बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। उत्तर प्रदेश में राजनेता अश्लील भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, जो निंदनीय है। कांग्रेस के प्रदेश में नेतृत्व फेरबदल के मामले पर कुरैशी ने कहा कि वह पीके को नहीं जानते।


संगठन स्तर पर शीर्ष नेतृत्व में पार्टी के हित में फैसले ले रहा है। इस अवसर पर बसपा प्रत्याशी मोहम्मद उमर खां, डा. अनवार अहमद, रामनरेश गौतम, अनवर जमाल खां और अफजल हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed