{"_id":"68190878e5df60160001c1b7","slug":"no-adjustment-of-covid-workers-government-asked-for-report-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-123743-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कोविड कर्मियों का समायोजन नहीं, शासन ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कोविड कर्मियों का समायोजन नहीं, शासन ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नौ माह से बेरोजगार घूम रहे कोविड कर्मियों का स्वास्थ्य विभाग में समायोजन नहीं किया गया। वहीं, आउटसोर्स पर नई भर्ती की जा रही है। उधर, स्वास्थ्य निदेशक ने सीएमओ से समायोजित कोविड कर्मियों की रिपोर्ट मांगी है। इससे विभाग में खलबली मच गई है।
कोरोना के दौरान संक्रमित मरीजों की सेवा के लिए स्वास्थ्य विभाग आउटसोर्स पर भर्ती की गई थी। संक्रमण काल समाप्त होने के बाद 113 कोविड कर्मियों की 31 जुलाई 2024 को शासनादेश में यह आश्वासन देकर सेवा समाप्त की गई थी, कि स्वास्थ्य विभाग में कोई भी पद रिक्त होने पर उन्हें प्राथमिकता देकर चयन किया जाएगा।
हाल ही में जिले के सीएचसी के लिए लॉन्ड्री का टेंडर हुआ और अधिकारियों ने शासनादेश दरकिनार कर कोविड कर्मियों का समायोजन किए बिना ही स्वीपर, धोबी व माली आदि पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से नई भर्ती कर ली। होली से पहले कोविड कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय परिसर में तीन दिन अनशन किया था।
विज्ञापन
अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक ने सीएमओ को पत्र जारी कर समायोजित किए गए कोविड कर्मियों की पांच दिन के अंदर सूची तलब की है। इन कर्मचारियों का समायोजन न होने और आउटसोर्स पर 24 कर्मचारियों की नई भर्ती करने से अफसरों में खलबली मची है। पता चला है कि गुपचुप तरीके से सूची तैयार की जा रही है। लॉन्ड्री टेंडर के तहत भर्ती किए गए कर्मचारियों को समायोजन में दिखाने का भी प्रयास है। फिलहाल मामले में अधिकारी बोलने से बचते दिख रहे हैं।