फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   nisha will take part in national boxing champion

राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में निशा करेंगी प्रतिभाग

Fri, 16 Jul 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
nisha will take part in national boxing champion
फर्रुखाबाद। सोनीपत में होने वाली चतुर्थ राष्ट्रीय महिला/पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जिले की खिलाड़ी निशा परिहार प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने राज्य महिला टीम के चयन के लिए हुई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

चतुर्थ राष्ट्रीय महिला/पुरुष (17 व 18 वर्ष) मुक्केबाजी की प्रतियोगिता 18 से 23 जुलाई तक हरियाणा के सोनीपत में होगी। इसके लिए शुक्रवार को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला टीम के लिए प्रतियोगिता हुई। इसमें फर्रुखाबाद की निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनका चतुर्थ राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन

जिला मुक्केबाजी संघ के सचिव संजीव कटियार ने बताया कि निशा इससे पूर्व भी उत्तर प्रदेश की सब जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का खिताब प्राप्त कर चुकी हैं। निशा के चयन होने पर उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के महासचिव अनिल मिश्रा ने उनको बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed