फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Nisha herself set herself on fire during a love affair

Farrukhabad News: प्रेम-प्रसंग में निशा ने खुद ही लगाई थी आग

Wed, 10 Sep 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 10 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Nisha herself set herself on fire during a love affair
जहानगंज। (फर्रुखाबाद)। निशा हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार शाम खुलासा कर दिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी दीपक से प्रेम-प्रसंग के चलते निशा ने खुद ही पेट्रोल डालकर आग लगाई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल से निशा के जले कपड़े भी बरामद कर लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। सीसीटीवी फुटेज में निशा पेट्रोल लेते देखी गई थी।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव झिझुकी निवासी शिक्षामित्र बलराम सिंह की पुत्री निशा सिंह को छह सितंबर को पेट्रोल डालकर जला दिया गया था। उपचार के दौरान उसकी सैफई में मौत हो गई थी। मामले में मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी दीपक कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार तड़के करीब चार बजे पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक को दिल्ली भागते समय गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके एक साथी को भी हिरासत में लिया। निशा के पिता बलराम ने घटनास्थल कुंदन गनेशपुर बताया था, जबकि पुलिस की छानबीन में घटनास्थल आरोपी का गांव जैतपुर निकला।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, एएसपी डॉ. संजय कुमार सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा आदि पुलिस बल गांव जैतपुर पहुंचा था। पुलिस ने दीपक के घर से करीब 600 मीटर दूर हरिहरपुर निवासी राधेश्याम यादव के खेत से पेट्रोल की बोतल, कुर्ती, लैगी व बनियान बरामद किया था। पुलिस ने बरामद सामग्री की फॉरेंसिक टीम के पास जांच के लिए भेजी।
पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि निशा व दीपक का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि निशा ने दीपक को फोन किया कि वह पेट्रोल लेकर उसके घर आ रही है। दीपक ने कहा कि मैं घर पर नहीं हूं।
निशा ने धमकी दी कि नहीं आए तो आग लगा लेगी। दीपक के घर से 600 मीटर दूर स्थित राधेश्याम के खेत में आकर निशा ने आग लगा ली। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दीपक को दी। दीपक ने अपने दोस्त को घटनास्थल पर भेजकर हाफ नेकर व टीशर्ट भिजवाई, जिसे पहनकर निशा अस्पताल गई।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि दीपक निशा पर मिलने का दबाव डालता था। मामले की गहनता से विवेचना की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।




राजपूताना चौकी में पति व बेटों से पूछताछ

एएसपी ने मृतका के पति अमित चौहान, पुत्रों रुद्र व शौर्य से राजपूताना चौकी में गहनता से पूछताछ की। इसके बाद जहानगंज थाने में मृतका की मां शोभा सिंह, बहन नीतू और पिता बलराम से पूछताछ की गई।
थाने में ही एएसपी ने गांव की प्रधान प्रतिभा सिंह के प्रतिनिधि ललिया सिंह से घटना के बारे में जानकारी की। ललिया सिंह ने बताया कि छह सितंबर को उन्होंने निशा को सुबह करीब 10.30 बजे चौकिया चौराहे पर सलवार सूट पहने हुए और फोन पर बात करते हुए देखा था।
पुलिस ने दोबारा धीरेंद्र सिंह चौहान के क्लीनिक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कर्मचारियों से पूछताछ की। एएसपी ने बताया कि सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच की गई। (संवाद)

निशा के हाथ में थी पेट्रोल भरी बोतल



जहानगंज। मुख्य आरोपी दीपक (35) की मां ने बताया कि निशा जब उसके घर आई थी तो उसके हाथ में पेट्रोल भरी बोतल थी। उसका कहना है कि निशा मोबाइल पर उसके बेटे को धमका रही थी।

निशा छह तारीख को सुबह करीब 9.30 बजे उसके घर स्कूटी से आई थी। वह सलवार-सूट पहने थी और उसका मुंह ढका था। मिथलेश ने आरोप लगाया कि निशा आए दिन बेटे से बात कर उसे ब्लैकमेल करती थी। इससे पुत्र मानसिक रूप से परेशान रहता था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed