{"_id":"6272c64ee226fb68ed3054af","slug":"nirikshan-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6949290121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चिकित्साधिकारी मिले नदारद, स्टाफ को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चिकित्साधिकारी मिले नदारद, स्टाफ को फटकार
विज्ञापन
नवाबगंज। मुख्य विकास अधिकारी ने पशु अस्पताल और बवना झील का निरीक्षण किया। अस्पताल में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह नदारद मिले। उनसे तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
सीडीओ एम. अरून्मोली ने पशु अस्पताल में पैरावेट मुनेश कुमार से उपस्थित रजिस्टर मांगा, तो वह नहीं दिखा सके। इस पर सीडीओ ने फटकार लगाई। सीडीओ ने परिसर में एक स्थान पर पड़ीं अधजली दवाएं देखीं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को जैविक कचरा उठवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही निरीक्षण में यह पता चला कि एक ही सिरिंज से कई पशुओं को इंजेक्शन लगाया जाता है।
इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। सीडीओ बवना झील का निरीक्षण करने भी पहुंचीं। वहां जिला पंचायत की ओर से हो रहे खोदाई कार्य का जायजा लिया। उनके साथ परियोजना निदेशक राजमणि वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी कुलदीप कुमार, प्रधान संजीव यादव आदि मौजूद रहे।