{"_id":"61cdf5e1612f1808f95e9639","slug":"nirikshan-drm-jenreter-farrukhabad-news-knp6726359118","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफार्म पर कंडम जेनरेटर देख भड़के एडीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफार्म पर कंडम जेनरेटर देख भड़के एडीआरएम
विज्ञापन
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़े जेनरेटर को देखते एडीआरएम विवेक गुप्ता। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। इज्जतनगर से पहुंचे एडीआरएम विवेक गुप्ता को प्लेटफार्म पर कंडम जनरेटर रखा मिला। इस पर उनका पारा चढ़ गया। कुछ दूरी पर मिट्टी के ढेर लगे थे। इस पर भी नाराजगी जताई। कहा कि यह ठीक नहीं है। प्लेटफार्म की व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रहनी चाहिए। बाद में सेवा सुधार समिति की बैठक में भी हिस्सा लिया।
एडीआरएम शाम साढ़े चार बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने पांच नंबर प्लेटफार्म की सफाई देखी।
इसके बाद एक नंबर प्लेटफार्म पर पहुंचे तो खराब जनरेटर रखा मिला। इस पर नाराजगी जताई। कहा कि इसे तुरंत हटाया जाए। कुछ दूरी पर मिट्टी और गिट्टी के ढेर लगे थे। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक से कारण पूछा। इस पर अधीक्षक ने कहा कि केबल डालने का काम किया जा रहा है। इससे यह ढेल लगे हैं। इस एडीआरएम ने तुरंत हटाने के निर्देश दिए। काम चलने के मतलब यह नहीं कि गंदगी पड़ी रहे।
एडीआरएम को सवारी गाड़ियों में पानी खत्म होने की जानकारी मिली, तो उन्होंने संबंधित कर्मियों को तलब किया। कहा कि पानी टैंकों में फुल होने की जांच सही से कर लें। अब शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
एडीआरएम ने मालगोदाम पर बनने वाली आठ नंबर रेललाइन के स्थल का निरीक्षण भी किया। वह जब वापस जा रहे थे तो टिकट खिड़की के पास दो यात्री विवाद करते दिखे। एडीआरएम ने दोनों कोे समझाकर शांत किया। इसके बाद उन्होंने सेवा सुधार समिति की बैठक में हिस्सा लिया। इसमें डीसीआई अवध बिहारी, डीएसआई मुदित वर्मा, स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र कुमार शाक्य आदि अधिकारी मौजूद रहे।

रावेंद्र पाल। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD