{"_id":"572cdfbd4f1c1bb9305cd12a","slug":"nine-people-were-injured-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में नौ लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 06 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज मंे खड़े ट्रक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर कानपुर हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कोई बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
जिला कन्नौज थाना छिबरामऊ के गांव कुअंरपुर निवासी गुलशन सिंह रिश्तेदारी में थाना जहानगंज के गांव महमदपुर अमलैया निवासी शेर सिंह के यहां आए थे। शुक्रवार को गुलशन बाइक से आशीष के साथ गांव महरुपुर बीजल से दवा लेकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
गांव के सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार अवध किशोर निवासी महलई थाना मऊदरवाजा से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें गुलशन सिंह, आशीष और अवध किशोर घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर अवधकिशोर को कानपुर हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अवध किशोर और गुलशन हेलमेट नहीं लगाए थे। उधर, शहर के मोहल्ला कटरा बू अली निवासी हामिद और उसका भाई राजू सड़क हादसे में घायल हो गए।
घायलों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। उधर, थाना कमालगंज के गांव शेखपुर निवासी अकील गुरुवार को सड़क हादसे में जख्मी हो गया। थाना नवाबगंज के गांव भारतनगर निवासी रामविलास हादसे में जख्मी हो गए।
थाना कंपिल के गांव सिरसैया नगला निवासी राजेश कुमार मार्ग दुघर्टना में घायल हो गए। जिला लखनऊ के गोमतीनगर निवासी अनूप तिवारी हादसे में घायल हो गए। इन घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ समय बाद परिजन घायलों को प्राइवेट अस्पताल ले गए।