{"_id":"68c07c469e29b406ec009477","slug":"newly-married-womans-body-found-hanging-murder-alleged-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-129622-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, हत्या का आरोप
Wed, 10 Sep 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
कंपिल। क्षेत्र के गांव कुंवरपुर खास में मंगलवार शाम एक नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। वह दो दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी। मायकेवालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
मोहिनी शुक्ला (23) पत्नी अंकुर शुक्ला का शव घर की बैठक में छत के कुंडे से अंगौछे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहिनी की शादी छह माह पूर्व ही अंकुर शुक्ला से हुई थी। महिला के पिता राजेश मिश्रा व माता संतोषी, निवासी गांव रुस्तम नगर ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है।
घटना स्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। परिजनों के अनुसार पति जयपुर स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता है। घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था। मोहिनी दो दिन पूर्व ही मायके से ससुराल लौटी थी। कंपिल थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।