फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Newly married body found hanging on the noose

फंदे पर लटका मिला नव विवाहिता का शव

Thu, 06 Jan 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Newly married body found hanging on the noose
हाजरा की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में एक नवविवाहिता का शव घर के आंगन में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को थाने में बैठा लिया है। ससुरालीजनों व मायके वालों में देर शाम तक समझौते के प्रयास होते रहे।
विज्ञापन

शेखपुर गांव निवासी शफीक के बेटे मोहिद का निकाह ढाई माह पहले कानपुर में रामादेवी सनगवां के डबल कालोनी में हाजिरा(18) से 27 अक्तूबर 2021 को हुआ था। गुरुवार सुबह मोहिद, मां मुमताज, बहन नगमा, गजाला व भाई मोनीद के साथ घर की दूसरी मंजिल पर जरदोजी का काम कर रहा था। हाजिरा नीचे अकेली थी।
विज्ञापन

करीब 11 बजे जब नगमा नीचे पहुंची तो आंगन के दरवाजे अंदर से बंद थे। उसने जंगले से झांककर देखा तो हाजिरा का शव फंदे पर लटक रहा था। शव देख वह चीखने चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर अन्य परिजन भी नीचे आ गए। दरवाजे को खोलकर शव उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की भीड़ लग गई। किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इस पर प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। जानकारी पर क्षेत्राधिकारी अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा भी पहुंच गए। उन्होंने हाजिरा की सास मुमताज से घटना के बारे में पूछताछ की।
पुलिस ने मोहिद को थाने में बैठा रखा है। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर नमूने लिए। मुमताज ने बताया कि वह लोग सुबह आठ बजे सोकर उठे थे। सभी ने हाजिरा के साथ नाश्ता किया था। दस बजे काम करने छत पर चले

गए। इसी बीच हाजिरा ने दुपट्टे को कुंडे में फंसाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मायके वालों को दी गई। शाम करीब साढ़े पांच बजे मायके वाले पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed