{"_id":"62474b03b4b35b19104071df","slug":"new-academic-session-started-admissions-started-farrukhabad-news-knp6888098109","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया शिक्षण सत्र शुरू, होने लगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया शिक्षण सत्र शुरू, होने लगे दाखिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। नया शैक्षिक सत्र 2022-23 शुक्रवार से शुरू हो गया। कक्षावार पास हुए बच्चों से किताबें जमा कराकर नई कक्षाओं में पहुंचे छात्रों को पढ़ने के लिए वितरित की गईं। पहले दिन विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम रही। दाखिला कराने के लिए विद्यालय में कुछ बच्चे ही पहुंचे। अब चार अप्रैल से स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाले बच्चों को वार्षिक परीक्षा के बाद परीक्षाफल 31 मार्च को बांटा गया था। जो बच्चे विद्यालय नहीं आए थे, उनको नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन स्कूल आने पर परीक्षाफल वितरित किया गया।
पास होने वाले छात्राओं को अगली कक्षाओं में दाखिला करने का काम शिक्षक करते रहे। कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाले बच्चों से किताबें जमा कराईं गईं। पास होने पर दूसरी कक्षाओं में गए बच्चों को पढ़ने के लिए दी गईं।
विज्ञापन
कक्षा एक के बच्चों की किताबें शिक्षकों ने अपने पास रख लीं ताकि नया दाखिला पाने वाले बच्चों को पढ़ने के लिए दी जा सकें। कंपोजिट विद्यालय तलैया फजल इमाम में 54 बच्चे पंजीकृत हैं, शुक्रवार को इसमें से 25 स्कूल पहुंचे।
कंपोजिट विद्यालय रंगसाजान की प्रधानाध्यापक सुनीता ने बताया कि 165 बच्चों में से 50 उपस्थित हुए। कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय फतेहगढ़ में पंजीकृत 182 छात्रों में से 113 उपस्थित हुए।
इस विद्यालय में कक्षा एक में एक, कक्षा तीन में दो और कक्षा चार में एक नए छात्र ने दाखिला कराया। शैक्षिक सत्र के पहले दिन स्कूलों में छात्र उपस्थिति कम रही। बच्चों का दाखिला कराने के लिए कुछ ही परिजन स्कूल पहुंचे।
बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराने के लिए शहर व गांव के लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूल चलो अभियान चार अप्रैल से शुरू कराया जाएगा। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है।
तपती धूप में टिन शेड के नीचे बठे बच्चे
शहर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम में बेसिक शिक्षा विभाग का कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय टिन शेड के नीचे चलता है। शुक्रवार को धूप से तपती टिन शेड के नीचे बच्चे बैठेे रहे।
वहीं पर प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने शिक्षण कार्य कराया। प्रधानाध्यापिका पुष्पा राजपूत ने बताया कि टिन शेड में बच्चों को बैठने की समस्या से विभागीय अफसरों को कई बार पत्र लिखा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।