फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Nephew murdered uncle's murder

भतीजे ने खुरपी मारकर की चाचा की हत्या

Tue, 09 Jan 2018 11:00 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Tue, 09 Jan 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
Nephew murdered uncle's murder
पोस्टमार्टम हाउस में खड़े परिजन। - फोटो : amar ujala
शहर कोतवाली के गांव अमेठी जदीद में मंगलवार को खेत देखने गए वृद्घ की भतीजे ने खुरपी से वार कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शहर कोतवाल ने बताया कि परिजन मृतक के भतीजे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन



अमेठी जदीद निवासी नफीस (60) के घर में ही उसका दामाद आफाक भी करीब छह साल से रहता है। नफीस मंगलवार को गांव के पास ही स्थिति खेत में गया था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू हुई। शाम करीब सात बजे वह खेत में लहूलुहान स्थिति में पड़ा मिला। उसके सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले।
विज्ञापन


आफाक व अन्य परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। यहां डाक्टर ने नफीस को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर शहर कोतवाल मय फोर्स अस्पताल पहुंचे। मृतक के दामाद आफाक ने बताया कि मृतक के भतीजे अकील ने खुरपी से सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद वहां से भाग कर भीखमपुरा मोहल्ले में रहने वाली अपनी बहन के घर में है। वहां उसने नफीस पर वार करने की बात बताई भी है। उसने बताया कि अकील की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed