{"_id":"68bf1de1decb73116608a8ad","slug":"ncc-training-started-in-ly-degree-college-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-129555-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एल वाई डिग्री कॉलेज में एनसीसी प्रशिक्षण शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एल वाई डिग्री कॉलेज में एनसीसी प्रशिक्षण शुरु
Mon, 08 Sep 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
कायमगंज। एल वाई डिग्री कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अब एनसीसी का प्रशिक्षण मिलने लगेगा। महाविद्यालय में वर्तमान शैक्षणिक सत्र (2025-26) से एनसीसी कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ द्वारा महाविद्यालय में एनसीसी 12वीं कंपनी का तीसरा प्लाटून आवंटित किया गया है। प्राचार्य ने कहा कि इस पहल से छात्रों का सर्वांगीण विकास होगा। जो छात्र-छात्राएं देश सेवा में रुचि रखते हैं, वे पढ़ाई के साथ-साथ एनसीसी का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर विपिन सिंह को एनसीसी का केयर टेकर नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक नरेंद्र मिश्रा, अभिषेक सिंह, डॉक्टर आरती दुबे, डॉक्टर मनीषा सक्सेना, रितिक गुप्ता और डॉक्टर बृजेश वर्मा रहे।