फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Nandotsav celebrated as soon as Shri Krishna avatar, congratulations

श्रीकृष्ण अवतार होते ही मनाया नंदोत्सव, बधाइयां

Fri, 20 Sep 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Nandotsav celebrated as soon as Shri Krishna avatar, congratulations
फर्रुखाबाद। श्रीमद्भागवत कथा में व्यास मनोजानंद ने भगवान कृष्ण के अवतार की कथा का वर्णन किया। पूरा पंडाल बधाइयां गाने लगा। सभी ने धूमधाम से नंदोत्सव मनाया। फूलों की वर्षा की गई।
विज्ञापन

श्रीराधे सेवा संस्थान की पांडवेश्वर नाथ मंदिर में कथा के पांचवें दिन व्यास ने कहा कि नंदबाबा के यहां नंदोत्सव हो रहा था। इसी समय यह खबर कंस को लगी, तो उसने भगवान को मारने के लिए पूतना को भेजा। पूतना ने मायाजाल के तहत कान्हा को स्तनपान कराया, तो पूतना का ही उद्धार हो गया। उन्होंने माखन चोरी की कथा का भी मनोहारी वर्णन किया। कथा का शुभारंभ गणेश पूजन और मां शारदे, शिवपरिवार की आराधना से हुआ। मुख्य यजमान शैलेंद्र मोहन कटियार और उनकी पत्नी नीलम कटियार, मां उर्मिला कटियार, भाई श्याममोहन कटियार रहे। संस्था अध्यक्ष अरविंद दीक्षित, अरुण दीक्षित, एकता दीक्षित, संजय मिश्रा, प्रीति तिवारी, उमाशंकर गुप्ता, गोपाल अग्निहोत्री, राजीव कटियार, सोनाक्षी दीक्षित, शैलेंद्री मिश्रा, काजल, शशी, रमाशंकर गुप्ता, विवेक अग्निहोत्री आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed