फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   namankan

कांग्रेस प्रत्याशी शुभम समेत 26 ने कराया नामांकन

Tue, 01 Feb 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
namankan
आम आदमी पार्टी के अमृतपुर से प्रत्याशी राज शर्मा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी समेत 26 नामांकनपत्र भरे गए। चुनावी रण में अब कुल 66 प्रत्याशी मुकाबला करने आ गए हैं। चार फरवरी को नामांकनपत्र वापसी का मौका दिया गया है। जिले में 20 फरवरी को मतदान होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को अंतिम दिन नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। अमृतपुर क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी शुभम तिवारी सहित 26 दावेदारों ने पर्चा दाखिल किया। कायमगंज क्षेत्र से 6, अमृतपुर से 8, फर्रुखाबाद से 10 व भोजपुर से दो प्रत्याशियों ने नामांकन करवाया। इसमें अमृतपुर क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी शुभम तिवारी के अलावा सभी प्रत्याशी निर्दलीय हैं।
विज्ञापन

अब चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 66 प्रत्याशी चुनावी रण में उतरे हैं। सर्वाधिक 19 प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद(सदर) व सबसे कम कायमगंज क्षेत्र से 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। भोजपुर से 16 व विधानसभा क्षेत्र अमृतपुर से 18 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे। इनमें कायमगंज को छोड़कर अन्य तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा से घोषित प्रत्याशी विधायकों की साख दांव पर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र कायमगंज- भाजपा से गठबंधन(अपना दल से) डॉ.सुरभि, सपा से सर्वेश आंबेडकर, कांग्रेस से शकुंतला देवी, बसपा से दुर्गा प्रसाद मुकाबला करेंगे। जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों में विमल कुमार, प्रशांत, वीर सिंह, अरुण कुमार, अशोक कुमार, राम सिंह एडवोकेट, कर्मवीर, लक्ष्मी, सुदीप कुमार शामिल हैं।
विधानसभा क्षेत्र अमृतपुर- भाजपा से विधायक सुशील शाक्य, सपा से डॉ. जितेंद्र यादव, कांग्रेस से शुभम तिवारी, बसपा से अमित कुमार सिंह के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी सपा के पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव, अनीता सिंह, धर्मवीर, रोशन लाल, अजय सिंह, श्यामवीर सिंह, सोनपाल सिंह, सुरेश कुमार, अमित कुमार सिंह, संतोष, सुमन राजपूत, राज शर्मा, दयाशंकर, उदयवीर ने नामांकन करवाया है।
विधानसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद सदर- भाजपा से विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, सपा गठबंधन से (महान दल की) सुमन शाक्य, कांग्रेस से लुईस खुर्शीद, बसपा से विजय कटियार मुकाबला करने चुनावी मैदान में उतरे हैं। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी नीरज कुमार, भारत चंद्र गौड़, राजेश कुमार, अजय सिंह, कृष्ण कुमार तिवारी, रुचि सिंह, अनीता द्विवेदी, चंद्र कृष्ण मौर्य, रोहित कुमार, वीरेंद्र कुमार आर्य, अंबर खान, विक्रांत सिंह, वरुण अशोक सक्सेना, सचिन सिंह चौधरी व शिवम ने नामांकनपत्र दाखिल किया।

विधानसभा क्षेत्र भोजपुर- भाजपा से विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, सपा से अरशद जमाल सिद्दीकी, कांग्रेस से अर्चना राठौर, बसपा से आलोक वर्मा चुुनाव लड़ेंगे। निर्दलीय दावेदारों में मधुबाला, राहुल, रिजवान, तालिब सिद्दीकी, कुंवरपाल, अरविंद कुमार, शैलेंद्र सिंह, एजाज अहमद, भंवर सिंह, पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, रामतीर्थ ने भी नामांकन कराया है।

वोटर पार्टी इंटरनेशन के सदर से प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार आर्य। संवाद

वोटर पार्टी इंटरनेशन के सदर से प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार आर्य। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

जन अधिकारी पार्टी की सदर सीट से प्रत्याशी रुचि राजपूत। संवाद

जन अधिकारी पार्टी की सदर सीट से प्रत्याशी रुचि राजपूत। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

अमृतपुर से निर्दलीय प्रत्याशी संतोष यादव। संवाद

अमृतपुर से निर्दलीय प्रत्याशी संतोष यादव। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

स्वतंत्र इंडियन लेबर पार्टी की भोजपुर से प्रत्याशी मधुबाला। संवाद

स्वतंत्र इंडियन लेबर पार्टी की भोजपुर से प्रत्याशी मधुबाला। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी शुभम तिवारी। संवाद

अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी शुभम तिवारी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed