फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   namankan

पहले दिन सिर्फ पर्चे बिके, नामांकन नहीं हुए

Wed, 26 Jan 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
namankan
कलक्ट्रेट गेट पर तैनात फोर्स। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को शुरू हुए नामांकन के पहले दिन किसी ने भी पर्चा दाखिल नहीं किया। हालांकि अलग-अलग दलों ने 33 नामांकन पत्र लिए। परिसर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन

जिले में चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलक्ट्रेट गेट से दावेदारों के अलावा किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। चारों सीटों के लिए अलग-अलग नामांकन कक्ष बनाए गए हैं। रिटर्निंग अफसर (आरओ) से कुल 33 पर्चे लिए गए। एडीएम न्यायालय से विधानसभा क्षेत्र कायमगंज के लिए आठ नामांकन पत्र लिए गए। इसमें सपा के तीन, बसपा के दो, कांग्रेस का एक व दो अन्य दावेदार के थे।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय से अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के आठ नामांकन पत्र लिए गए। इसमें भाजपा व आम आदमी पार्टी का एक-एक व छह अन्य दावेदार थे। वहीं एसडीएम सदर न्यायालय से फर्रुखाबाद विधानसभा क्षेत्र के 12 पर्चे लिए गए। इसमें भाजपा प्रत्याशी सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी व 11 अन्य दावेदार थे। भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा, बसपा प्रत्याशी सहित पांच दावेदारों ने उपसंचालक चकबंदी न्यायालय से नामांकन पत्र लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के एनआईसी गेट से नामांकन पत्र लेने वालों के अलावा किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। सुरक्षा कर्मियों ने सादे कपड़ों में आए एक-दो वकीलों को भी अंदर जाने से रोक दिया। इसके विरोध में वकील जिलाधिकारी से मिले। डीएम से कहा कि पहले भी नामांकन प्रक्रिया चली है लेकिन प्रवेश पर रोक नहीं लगी। अगर इसी तरह सख्ती रही तो दो दिन बाद धरना देंगे। डीएम ने वकीलों को प्रवेश दिलाने का आश्वासन दिया।

सिविल लाइन स्थित भारत माता मंदिर के निकट, जीजीआईसी के सामने, कलक्ट्रेट तिराहा व डीएम कॉलेज के सामने लगाए गए बैरियर पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। बैरियर के आगे किसी वाहन को जाने नहीं दिया गया। जिला जेल चौराहा, फतेहगढ़ चौराहा से वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया। बड़े वाहनों को कलक्ट्रेट की ओर जाने से रोका गया।

फतेहगढ़ में मिलेट्री चौराहे के पास लगा बैरियर। संवाद

फतेहगढ़ में मिलेट्री चौराहे के पास लगा बैरियर। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed