फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Namaj will be taught under the tent in New Idgah

नई ईदगाह में टेंट के नीचे पढ़ाई जाएगी नमाज

Mon, 26 Jun 2017 12:19 AM IST
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Updated Mon, 26 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Namaj will be taught under the tent in New Idgah
नई ईदगाह में नमाज के लिए टेंट लगाते कर्मचारी। - फोटो : amarujala
फर्रुखाबाद। नई व पुरानी ईदगाह में रविवार को सफाई व्यवस्था होती रही। अपर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी सदर और अधिशासी अधिकारी ने नई व पुरानी ईदगाह पहुंचकर सफाई का जायजा लिया। गर्मी में धूप से बचाव के लिए नई ईदगाह में टेंट लगवाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद में ईद के अवसर पर गुरु गांव देवी मंदिर रोड स्थित नई ईदगाह और पुरानी ईदगाह पर नमाज अदा होती है। इन दोनोें मस्जिदों में हजारों की संख्या में मुस्लिम नमाज अदा करने पहुंचते हैं। नगर पालिका प्रशासन की ओर से दोनों मस्जिदों में शनिवार से सफाई की व्यवस्था शुरू करवा दी गई।
विज्ञापन


सुबह एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी सदर रमेशचंद्र यादव और ईओ रोली गुप्ता ईदगाह पहुंचे। उन्होंने सफाई व्यवस्था चाक - चौबंद रखने के निर्देश दिए। नई ईदगाह में गर्मी से निजात दिलाए जाने के लिए टेंट लगवाया जा रहा था। मौलाना मोअज्जम अली ने बताया नई ईदगाह में सुबह 8:15 और मौलाना शमसाद अहमद चतुर्वेदी ने बताया कि पुरानी ईदगाह में सुबह 9 बजे ईद की नमाज पढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईदगाहों में नमाज के समय पर एक नजर
पुरानी ईदगाह फर्रुखाबाद में मौलाना शमसाद अहमद चतुर्वेदी सुबह 9 बजे नमाज पढ़वाएंगे। नई ईदगाह में मौलाना मोअज्जम अली सुबह 8:15 बजे, सुनहरी मस्जिद नई बस्ती में मौलाना सदाकत हुसैन सैंथली सुबह 10 बजे, शमसेर खानी मस्जिद में हाफिज मुनव्वर सुबह 9 बजे, काजी साहब मस्जिद में हाफिज हारुन सुबह 9 बजे, बीबी साहिबा मस्जिद में हाफिज इजहार सुबह 8 बजे, शेख चुन्नू मस्जिद में हाफिज आसिफ सुबह 8 बजे और ईदगाह फतेहगढ़ में हाफिज राशिद सुबह 8 बजे ईद की नमाज अदा करवाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed