फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   murder

हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज करने की मांग

Thu, 22 Jul 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
murder
फर्रुखाबाद। रुपये हड़पने की नियत से भाई की हत्या करने का आरोप लगाकर पीड़ित ने एसपी से मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। एसपी ने घटनास्थल जीआरपी का बताकर मामले में जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नगला नैन निवासी रंजीत पाल ने गुरुवार को एसपी अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 18 जुलाई को भाई मंजीत पाल व भाभी सुनीता पाल सहित माता-पिता घर पर थे। तभी भाई का एक दोस्त व दो अज्ञात लोग घर आए और दावत के लिए मंजीत को बुलाकर ले गए। देर रात मंजीत के न लौटने पर भाभी ने उसके दोस्त को फोन किया। काल दोस्त की पत्नी ने रिसीव की और बताया कि पति मोबाइल घर पर भूल गए और अभी तक वापस नहीं आए हैं।
विज्ञापन

19 जुलाई को मंजीत का गैस गोदाम भखरामऊ के पास पटरी पर कटा हुआ शव मिला। रंजीत ने आरोप लगाया कि भाई का दोस्त पर हजारों रुपये बकाया था। रुपये हड़पने की नियत से दोस्त व उसके साथियों ने हत्या करके शव पटरी पर रख दिया। एसपी ने भी घटना स्थल जीआरपी का बताकर जांच कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed