{"_id":"608071a28ebc3e8d305469de","slug":"murder-farrukhabad-news-knp6247238144","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा की हत्या में दूसरे दिन भी पुत्र व दोस्त से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा की हत्या में दूसरे दिन भी पुत्र व दोस्त से पूछताछ
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। वृद्धा की हत्या में हिरासत में लिए गए पुत्र व दोस्त से दूसरे दिन भी पुलिस पूछताछ करती रही। पुलिस अभी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव माडल शंकरपुर निवासी रामादेवी गौर(70) की शनिवार को हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में पुत्र देवेंद्र की तहरीर पर मां रामादेवी की हत्या कर बक्से से 38 हजार रुपये निकाल ले जाने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रामा देवी की मौत सिर पर गहरी चोट आने से अधिक खून बहने से होना बताया गया है।
पुलिस ने घर से खून से सनी ईंट व शर्ट बरामद की थी। पुलिस ने सर्विलांस पर पुत्र देवेंद्र का मोबाइल नंबर लगाया तो उसकी लोकेशन गांव में ही पाई गई। पुलिस ने मंगलवार को हत्या के मामले में पुत्र व उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि अभी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।