{"_id":"acf5be60adba28d56bb7588e37028b03","slug":"mulayam-singh-s-birthday-disbursed-rs-and-fruit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम सिंह के जन्मदिन पर बांटे रुपये और फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम सिंह के जन्मदिन पर बांटे रुपये और फल
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Mon, 23 Nov 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर कसबा में विधायक ने प्रसूताओं को रुपये और फल बांटे। वहीं सपा के दो गुट होने के चलते अलग तरीके से दोनों खेमों ने जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
सपा जिला उपाध्यक्ष ज्याउद्दीन ने कस्बा स्थित अपने आवास से प्रभातफेरी निकाली। जेपी हलवाई एवं अलीदराज के प्रतिष्ठान पर यूसुफ, जुनैद, निराला, सरफराज आदि ने प्रभातफेरी का स्वागत किया और समापन सहकारी समिति पर हुआ। यहां सपा के वरिष्ठ लोगों ने केक काटकर मुलायम सिंह के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान दिलीप गुप्ता, राकेश दिवाकर, राजीव गुप्ता, सिराजुद्दीन, नफीज खां आदि मौजूद रहे। सुबह 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में सपाइयों ने मरीजों में फल बांटे।
विज्ञापन
सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में पहुंचे सपाइयों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गेट के बाहर प्रसूताओं को फल और पांच-पांच सौ रुपये वितरित किए। इस अवसर पर शकील अहमद, अमित गुप्ता, प्रभाशंकर औदिच्य और जनार्दन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, बाबू सिंह दद्दू जी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज भोजपुर में डा. अनार सिंह ने आयोजित कार्यक्रम में मुलायम सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। कालेज संस्थापक बाबू सिंह यादव ने कहा, नेताजी का जीवन संघर्षों भरा रहा है। उन्हें संघर्ष से ही सफलता मिली। कालेज चेयरमैन डा. अनार सिंह, डा.अनीता यादव ने केक काटा। इस दौरान डा. नागेंद्र सिंह यादव, प्राचार्य डा. रंगनाथ मिश्र, डायरेक्टर अंचल यादव, अतिक्ष यादव आदि रहे।