{"_id":"629901136b7d275ea3306761","slug":"muavja-lineman-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp700296475","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यदायी संस्था के बिल से काटे जाएंगे पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यदायी संस्था के बिल से काटे जाएंगे पांच लाख
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विद्युत लाइन ठीक करते समय करंट लगने से मरने वाले ठेके पर तैनात लाइनमैन के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। मुआवजे की यह धनराशि ठेका कंपनी के हिस्से से दी जाएगी। इस संबंध में एक्सईएन शहरी ने कार्यदायी संस्था को पत्र के जरिए अवगत कराया है।
विद्युत उपकेंद्र लकूला के ठेके पर तैनात लाइनमैन सलमान की लाइन ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई थी। उसके परिजन को पांच लाख रुपये क्षतिपूर्ति दी जानी है। यह धनराशि ठेका कंपनी को भुगतान होने वाले बिलों से काटी जाएगी। मेसर्स रामा इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर ने पांच लाख रुपये बिल से कटौती न करने के लिए एक्सईएन शहरी को पत्र लिखा था।
इसमें तर्क दिया था कि उनकी फर्म का विभाग से 30 अप्रैल तक का अनुबंध था। कर्मचारी सलमान की मौत 11 मई को हुई है। अब जिस नई फर्म का अनुबंध हुआ है, उसके बिल से पांच लाख रुपये की कटौती की जाए। एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने इस पर बताया कि 27 अप्रैल को हादसा हुआ।
विज्ञापन
उपचार के दौरान 11 मई को सलमान की मौत हुई। हादसा के समय सलमान रामा इंफोटेक कंपनी का कर्मचारी था। इससे रामा इंफोटेक कंपनी के बिल से पांच लाख की कटौती कर पीड़ित परिवार को दी जाएगी। इस संबंध में फर्म के प्रोपराइटर को पत्र भेजा दिया गया है।