{"_id":"611a66e68ebc3e432c2fad62","slug":"mp-s-son-assaulted-report-on-seven-farrukhabad-news-knp6463396121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद पुत्र से गाली गलौज व मारपीट में सात पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद पुत्र से गाली गलौज व मारपीट में सात पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद पुत्र से मारपीट, सात पर रिपोर्ट
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। भाजपा सांसद के पुत्र से गालीगलौज व मारपीट कर दी गई। इसमें तीन नामजद सहित सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पेट्रोल डलवाने के बाद युवकों ने रुपये देने से इनकार कर कर्मचारी से मारपीट की थी। बचाने पर सांसद पुत्र से भी आरोपी भिड़ गए।
गांव बर्नाखुर्द राजपूताना कालेज के पास आईटीआई चौराहे के पास निवासी भाजपा सांसद मुकेश राजपूत का पेट्रोल पंप है। रविवार को गांव न्यामतपुरर ठाकुरान निवासी राहुल, अखंड, सूरज व चार अन्य लोग पेट्रोल डलवाने पहुंचे। कर्मचारी ने पेट्रोल डालने के बाद रुपये मांगे तो यह लोग गालीगलौज करने लगे।
विरोध करने पर कर्मचारी से मारपीट कर दी। इसी दौरान सांसद के पुत्र अर्पित राजूपत वहां पहुंच गए। उन्होंने युवकों से कर्मचारी के साथ मारपीट पर विरोध जताया। इस पर युवक उनसे भिड़ गए। गालीगलौज के बीच मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास से लोग आ गए। इस पर युवक वहां से चले गए। अर्पित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित सात लोगों के खिलाफ गालीगलौज, मारपीट व हंगामा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।