फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mother killed son for boyfriend

प्रेमी के लिए मां ने बेटे को मरवा डाला

Tue, 18 Oct 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Tue, 18 Oct 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Mother killed son for boyfriend
पत्रकारों के सामने घटना का घुलासा करते एस - फोटो : अमर उजाला
प्रेम में बाधक बने बेटे को मां ने प्रेमी के साथ मिलकर मरवा डाला। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की मां, उसके प्रेमी सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



 थाना कमालगंज के गांव खुदागंज स्थित जेपी मेमोरियल स्कूल के पीछे खेत में 12 अक्तूबर को युवक का शव मिला था। दो दिन बाद जिला शाहजहांपुर के थाना अल्हागंज के गांव रघुनाथपुर निवासी संतोषी देवी ने शव की शिनाख्त अपने पति राजीव उर्फ संजू सिंह के रूप में की।
विज्ञापन


परिजनों से पूछताछ के बाद शक के आधार पर पुलिस ने मृतक की मां माधुरी को हिरासत में लिया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में यह बात सामने आई कि थाना कमालगंज के गांव खुदागंज निवासी विश्वनाथ सिंह और संजू की मां माधुरी के बीच प्रेम संबंध थे। संजू इसका विरोध करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजू के विरोध को देखते हुए विश्वनाथ और माधुरी ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके लिए विश्वनाथ ने अपने दोस्त खुदागंज निवासी पप्पू बाथम से 50 हजार में सौदा तय किया। एडवांस में पांच हजार रुपये भी दे दिए। 11 अक्तूबर को संजू बाइक खरीदने निकला।

रास्ते में विश्वनाथ मिल गया। फिर दोनोें खुदागंज पहुंचे। यहां विश्वनाथ का साथी जयप्रकाश उर्फ पप्पू बाथम मिला। फिर तीनों ने शराब पी। संजू के नशे में होने पर विश्वनाथ व पप्पू ने ईंटों से कुचल कर हत्या कर दी। इसके बाद शव खेत में छोड़कर भाग निकले।


घटना का खुलासा करते हुए एसपी सुभाष सिंह बघेल ने कहा कि मृतक की मां माधुरी, उसके प्रेमी विश्वनाथ और उसके साथी जयप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। विश्वनाथ सिंह दिल्ली के गोविंदपुरी में अपहरण करने के मामले में तिहाड़ जेल भी गया था। इन दिनों जमानत पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed