{"_id":"5be1da62bdec226974557dcf","slug":"mother-arrived-at-dm-s-court-on-tampering-with-daughter-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से छेड़छाड़ पर डीएम के दरबार में पहुंची मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी से छेड़छाड़ पर डीएम के दरबार में पहुंची मां
farrukhabad
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी से छेड़छाड़ होने पर कोतवाली में न्याय न मिलने पर मां संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करने पहुंची। इस पर एसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इस दौरान राशन वितरण में अनियमितताओं की शिकायत पर डीएम ने कंपिल के नारायनपुर की राशन दुकान निलंबित करने के निर्देश दिए। इस पर एसडीएम ने दुकान निलंबित कर पहाड़पुर से अटैच कर दी। इस दौरान 154 शिकायती पत्र आए। इसमें 22 का मौके पर निस्तारण किया गया।
कायमगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस डीएम मोनिका रानी की अध्यक्षता में हुआ। एक गांव की एक महिला ने एसपी संतोष मिश्रा से फरियाद की कि गांव के ही दो लोगों से उनकी पुरानी रंजिश है। 28 अक्तूबर को वह लोग घर में घुस आए और उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर गाली गलौज की। एसपी ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। गांव भुड़िया कटरा निवासी शहनवाज खां, मेहराज अली, रहमान आदि ने कहा पहले उनके गांव में बिजली पितौरा फीडर से जाती थी। अब नई लाइन डालकर नगर से जोड़ी जा रही है। इससे बिजली के बिल दर में बढ़ोत्तरी हो जाएगी।
पितौरा के मुकीद आलम खां ने शिकायत की कि उनकी पैतृक भूमि अहमदगंज में है। इस पर कुछ लोग कब्जा किए हैं। कब्जा हटाया जाए। गांव जिरखापुर की सोनतारा ने खरीदे गए प्लाट पर सफाई के दौरान विक्रेता के बड़े भाई द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया। समाधान दिवस में डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि संबंधित शिकायतों का समय से निस्तारण कराकर उसकी एक प्रति शिकायकर्ता को भी उपलब्ध कराएं। निस्तारण के बाद उच्चाधिकारी क्रास जांच कराकर निस्तारण की वास्तविकता को परखें। इस मौके पर सीडीओ अपूर्वा दुबे, एसडीएम अनिल कुमार, एक्सईएन विद्युत जीएस कसेरवाल, तहसीलदार गजेंद्र सिंह आदि विभागों के जिलास्तर के अधिकारी मौजूद रहे।