{"_id":"5a28327c4f1c1b6a678c0387","slug":"more-than-2000-requisition-of-pm-awas-finalised","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार से ज्यादा लोगों को मिली छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार से ज्यादा लोगों को मिली छत
अमर उजाला
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
CHECKING DOCUMENTS OF PM AWAS
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत नगर पालिका क्षेत्र में 2218 लाभार्थियों का चिन्हीकरण कर लिया गया है। इनकी सूची बुधवार को नगर पालिका कार्यालय में चस्पा कर दी गई। योजना के तहत नगर पालिका कार्यालय परिसर में बुधवार से कैंप लगाया गया। यह कैंप 13 दिसंबर तक लगा रहेगा।
2015 में शुरू की गई केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना को चार घटकों ऋण आधारित ब्याज सब्सिडी योजना, स्लम पुनर्विकास, भागीदारी में किफायती आवास और लाभार्थी आधारित व्यक्तिकत आवास का निर्माण अथवा विस्तार के तहत बांटा गया है। इस योजना के तहत नगर पालिका क्षेत्र में हजारों लोगों ने आवेदन फार्म आनलाइन व मैन्युअल तरीके से जमा किए हैं। करीब तीन माह से इन आवेदन पत्रों की जांच एक निजी कंपनी से कराई जा रही है। कंपनी ने इसके लिए शहर क्षेत्र में तीन-चार टीमें बना रखी हैं, जो जमा आवेदन पत्रों की जांच कर रही हैं। अब तक टीम 2218 लाभार्थियों का चिन्हीकरण कर चुकी है। बुधवार को नगर पालिका कार्यालय में इन लाभार्थियों की सूची चस्पा की गई। सर्वेयर आनंद शर्मा ने बताया कि जिन लाभार्थियों को चिन्हित किया गया है। उनका दोबारा फिर सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद लाभार्थी को योजना का लाभ मिलेगा। पीओ डूडा अतुल यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर पालिका और डूडा कार्यालय में करीबन 20 से 25 हजार आवेदन फार्म जमा किए गए हैं। अभी भी आनलाइन आवेदन फार्म भरे जा रहे हैं। सूडा लखनऊ ने एक निजी कंपनी को जांच की जिम्मेदारी दी है, जो जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना को चार घटकों में बांटा गया है।
सर्वेयर आनंद शर्मा और राहुल मिश्र ने बताया कि कैंप का उद्देश्य है कि जिन लोगों ने आवेदन फार्म आनलाइन या मैन्युअल तरीके से भरे हैं वे कैंप में आकर अपने नाम चेक कर लें। साथ ही यह भी पता कर सकते हैं कि उन लोगों के घर जांच हो चुकी है या नहीं। जिन लोगों की जांच नहीं हुई होगी। वह लोग अपना मोबाइल, आधार नंबर व अन्य प्रपत्र दोबारा जमा करें या फिर आनलाइन भरें, जिससे उनकी जांच की जा सके। पीएम आवास योजना कैंप में पूरे दिन महिलाओं और पुरुषों की भीड़ लगी रही।