फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Monsoon on Dhanteras, business of 100 crore in farrukhabad

धनतेरस पर बरसा धन, 100 करोड़ का हुआ कारोबार

Mon, 05 Nov 2018 11:08 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Mon, 05 Nov 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
Monsoon on Dhanteras, business of 100 crore in farrukhabad
धनतेरस - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर सोमवार को दुकानों पर धन बरसा। सराफा से लेकर झाड़ू की दुकानों पर जमकर भीड़ उमड़ी। सुबह से लेकर देर रात तक बाजारों में रौनक रही। महंगाई के बावजूद लोगों ने खरीदारी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष ने बताया कि करीब 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन


रेलवे रोड, त्रिपोलिया चौक, नेहरू रोड, घुमना बाजार, लोहाई रोड, पक्कापुल, सेठ गली, होरीलाल मार्केट, स्टेट बैंक गली, भोलेपुर, कोतवाली रोड फतेहगढ़ और चूड़ी वाली गली फतेहगढ़ में दोपहर बाद लोग खरीदारी के लिए निकल पड़े। मध्यम वर्ग के लोगों ने सराफा और वाहनों की खरीद की तो, कुछ लोगों ने परंपरानुसार बर्तन और झाड़ू आदि की खरीददारी की। रेलवे रोड, फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्यमार्ग और ठंडी सड़क मार्ग पर बने शॉपिंग स्टोर भी भीड़ से भरे नजर आए।
विज्ञापन


कुश कनौजिया ने बताया कि उन्होंने धनतेरस पर बाइक खरीदी है। जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव मिश्र बाबी ने बताया कि धनतेरस पर जिले भर में करीब 100 करोड़ से ज्यादा कारोबार होने का अनुमान है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि महंगाई के चलते पिछले साल की अपेक्षा इस साल धनतेरस बाजार में कुछ गिरावट आई है। व्यापारी राजनरॉय जौली राजपूत ने बताया कि इस बार धनतेरस बाजार में करीब 20 से 30 प्रतिशत कम व्यापार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदी के गणेश-लक्ष्मी व विक्टोरिया सिक्के खूब बिके
सराफा की दुकानों पर लोगों ने चांदी के गणेश-लक्ष्मी और विक्टोरिया सिक्कों की खरीदारी की। इसके साथ ही चांदी के बर्तनों के सेट (गिलास, प्लेट, चम्मच, कटोरी) भी खूब बिके। चांदी के बर्तन सेट चार हजार से 30 हजार रुपये तक में बाजार में हैं। इसके साथ ही चांदी का गोला और श्रीयंत्र की भी मांग रही। कई लोगों ने सोने की गिन्नी खरीदी। इसके साथ ही बाजार में प्लेटिनम गोल्ड और कुंदन के आइटमों की भी मांग रही। संपन्न घरानों के लोगों ने हीरे के जेवर भी खरीदे। जेवर पर अलग-अलग डिस्काउंट भी ग्राहकों को दिए जा रहे थे। सराफा दुकानदार संजय वर्मा ने बताया कि इस बार धनतेरस पर कुछ मंदी रही। चांदी की प्लेट और चांदी के सिक्कों की डिमांड रहती है। इसके साथ ही चांदी के 10 से 1000 के नोट भी लोग खरीदते हैं। विक्टोरिया सिक्का 10 से 20 ग्राम तक में है। ब्यूरो

किसी ने खरीदी बाइक तो किसी ने ट्रैक्टर
धनतेरस पर वाहन खरीदने को लेकर लोगों में उत्सुकता रही। एडवांस बुकिंग करा चुके लोग सुबह से ही फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ रोड पर स्थित चार पहिया और दोपहिया शो रूम पर पहुंचने लगे। शो रूम मालिकों ने भी एडवांस बुक हो चुके वाहनों को फूलमाला से सजा रखा था। धनतेरस पर लोग शो रूमों पर पहुंचे तो उन्हें वाहन की चाबी सौंपी गई। बाइक और स्कूटी की जमकर खरीदारी की गई। ट्रैक्टर और कार की भी खरीदारी हुई। ब्यूरो

एलईडी, वाशिंग मशीन की रही डिमांड
इलेक्ट्रानिक्स शो रूम में एलईडी और वाशिंग मशीन की ज्यादा मांग रही। इलेक्ट्रानिक्स शो रूम मालिक गुरवीर सिंह उर्फ कुक्कू भैया ने बताया कि एलईडी और वाशिंग मशीन की ज्यादा डिमांड रही। इसके अलावा एसी, फ्रिज, मिक्सर ग्राइंडर और होम थिएटर आदि इलेक्ट्रानिक्स आइटम भी बिके। प्रत्येक खरीद पर उन्होंने ग्राहकों के लिए एक किलो मिठाई मुफ्त देने की योजना चला रखी है। ब्यूरो

छोटे बर्तनों की मांग रही ज्यादा
लोहाई रोड स्थित मुख्य बर्तन बाजार में देर शाम तक भीड़ रही। धनतेरस पर छोटे बर्तनों की ज्यादा मांग रही। लोगों ने लोटा, जग, चम्मच, प्रेशर कुकर, स्टील के डिब्बे और टिफिन आदि की ज्यादा खरीदारी की। बर्तन विक्रेता ओमप्रकाश ने बताया कि धनतेरस पर छोटे बर्तनों की ज्यादा मांग रहती है। इसलिए उन्होंने छोटे बर्तनों का ही ज्यादा स्टॉक किया था। कुछ लोग ही धनतेरस पर बड़े बर्तन खरीदते हैं। ब्यूरो


झाडू़ व कैलेंडर भी बिके
धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की परंपरा है। इसको लेकर बाजार में झाड़ू भी खूब बिकी। 20 से लेकर 70 रुपये तक में झाड़ू लोगों ने खरीदी। इसके साथ ही दिवाली पर घर को सजाए जाने के लिए लोगों ने पोस्टर और कैलेंडर भी खरीदे। किसी ने कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, सलमान खान, टाइगर श्राफ तो किसी ने गणेश-लक्ष्मी और कुबेर व लक्ष्मी जी के पोस्टर व कैलेंडर खरीदे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed