फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mohammadabad and Commalganj test center susceptible

मोहम्मदाबाद और कमालगंज के परीक्षाकेंद्र अतिसंवेदनशील

Sun, 14 Feb 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sun, 14 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mohammadabad and Commalganj test center susceptible

फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड की परीक्षा कराने के लिए जिले में बनाए गए 91 परीक्षा केंद्रों में से 32 को अतिसंवेदनशील और सात को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। मोहम्मदाबाद और कमालगंज अतिसंवेदनशील होने से यहां नकलविहीन परीक्षा कराने में प्रशासन को ज्यादा मशक्कत करनी पड़ेगी। परीक्षाओं को लेकर सभी केंद्र व्यवस्थाओं को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए बनाए गए 91 परीक्षा केंद्रों में से बढ़पुर ब्लाक के चार, कमालगंज ब्लाक के आठ, मोहम्मदाबाद क्षेत्र में आठ, राजेपुर क्षेत्र का एक, कायमगंज क्षेत्र के तीन, शमसाबाद क्षेत्र के दो, नवाबगंज क्षेत्र के छह परीक्षा केंद्रों को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। कमालगंज ब्लाक क्षेत्र का एक, मोहम्मदाबाद क्षेत्र के तीन, राजेपुर क्षेत्र के तीन परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिलाधिकारी के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश बाबू ने केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया कि सीटिंग प्लान गड़बड़ होने पर केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई होगी। अगर किसी केंद्र पर पेपर बदले जाने की जानकारी मिली तो वहां की उस पेपर की परीक्षा निरस्त कर दोबारा कराई जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर रोक लगाई गई है। सुरक्षा के लिए प्रत्येक सचलदल की टोली के साथ कम से कम दो कांस्टेबल तथा पुलिस सब इंस्पेक्टर दिए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक को डीएम ने लिखा है। परीक्षाओं के दौरान केंद्र के आसपास स्थित फोटो कापी की दुकानें बंद कराने का आदेश सभी थानाध्यक्षों एवं जोनल मजिस्ट्रेटों को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed