फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Moderate's Gatemeeting Against Privatization

निजीकरण के विरोध में नरमू पदाधिकारियों ने की गेटमीटिंग

Sun, 05 Jan 2020 06:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Moderate's Gatemeeting Against Privatization
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर निजीकरण के विरोध में जनसंपर्क करते नरमू के पदाधिकारी व सदस्य। - फोटो : FARRUKHABAD
रेलवे के निजीकरण के विरोध में चलाए जा रहे विरोध सप्ताह के तहत रेलवे स्टेशन पर एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के पदाधिकारियों ने जनजागरण कर गेट मीटिंग की। कहा कि संसद में प्रधानमंत्री, रेल मंत्री के आश्वासन के बाद भी निजीकरण करने को एंपावर्ड ग्रुप का गठन कर दिया है।
विज्ञापन

नरमू के केंद्रीय उपाध्यक्ष एके द्विवेदी ने कहा कि एंपावर्ड ग्रुप में नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत, ट्रैफिक मेंबर, इंजीनियरिंग, इकोनोमिक अफेयर डिपार्टमेंट के सचिव, मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर के सचिव शामिल हैं। इसमें 50 रेलवे स्टेशनों और 150 ट्रेनों को निजी हाथों में सौंपा जाएगा। हवीबगंज रेलवे स्टेशन और तेजस ट्रेन उदाहरण हैं।
विज्ञापन

यही नहीं मालगाड़ियां, रेलवे अस्पताल, स्कूल आदि भी निजीकरण के दायरे में हैं। कारखानों पर पहले ही फैसला हो चुका है। विरोध के बावजूद वापस नहीं हुआ है। कहा कि इस निजीकरण का विरोध हर स्तर पर होना ही चाहिए। संगठन रेलवे का विकास चाहता है, मगर इस कीमत पर मंजूर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि यह देश की बढ़ती बेरोजगारी को बढ़ावा देने वाला कदम है। संगठन नहीं चाहता कि देश के युवा बेरोजगार हों। मंडल उपाध्यक्ष धर्म सिंह मीना, शाखा मंत्री अनुज कुमार, मुदित वर्मा, अजय शंकर त्रिपाठी, ओमप्रकाश, गौरव सैनी, जाकिर मियां, ब्रजेश कुमार, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed