{"_id":"5feb5fcf8ebc3ecd6d668fd9","slug":"mla-angry-over-slow-paddy-purchase-farrukhabad-news-knp602873650","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद की धीमी गति देख नाराज हुए विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद की धीमी गति देख नाराज हुए विधायक
विज्ञापन
कायमगंज के चिलौली रोड स्थित क्रय केंद्र पर किसानों से जानकारी करते भाजपा विधायक अमर सिंह खटिक।
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान खरीद की धीमी गति पर विधायक नाराज
कायमगंज। चिलौली रोड स्थित विपणन शाखा के धान की खरीद धीमी गति से होने से क्रय केंद्र के बाहर ट्रैक्टर-ट्रालियों का जमावड़ा लग गया। इस पर वहां पहुंचे विधायक अमर सिंह खटिक ने नाराजगी जताई। बाद में केंद्र प्रभारी ने बताया बिजली कटौती से खरीद धीमी है। इस पर उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों व एसडीएम से वार्ता कर जेनरेटर की व्यवस्था कराने को कहा है।
क्रय केंद्र के बाहर मंगलवार दोपहर को धान लदे ट्रैक्टर-ट्रालियों का जमावड़ा लग गया। यहां धान की खरीद धीमी गति से चल रही थी। कुछ किसान सोमवार से धान की तौल कराने के लिए डेरा डाले थे। उनकी मांग थी पहले उनके धान की तौल कराई जाए जबकि कुछ किसान सुबह ही धान लेकर पहुंचे थे। बाद में पहुंचे किसान भी पहले तौल कराने की मांग कर रहे थे। इन्हीं में से कुछ किसानों ने विधायक अमर सिंह को अव्यवस्था की सूचना दे दी।
इस पर विधायक पहुंच गए। उन्होंने वहां मौजूद एमआई व अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की तो बताया गया कि दो दिन से बिजली कटौती होने से तौल नहीं हो पा रही है क्योंकि तौल से पहले धान की मशीन से सफाई की जाती है। केंद्र पर जेनरेटर की व्यवस्था नहीं है। इस पर विधायक ने एक्सईएन से मोबाइल पर वार्ता कर रोस्टर के अनुसार बिजली देने के लिए कहा।
विज्ञापन
उन्होंने एसडीएम से कहा कि क्रय केंद्र पर धान खरीद में तेजी लाने के लिए जेनरेटर की व्यवस्था कराएं। एमआई गिरीश चंद्र ने बताया कि अब तक लक्ष्य से अधिक 7 हजार क्विंटल की खरीद हो चुकी है। 27 दिसंबर तक किसानों के खाते में भुगतान भेज दिया गया है। पर्याप्त बिजली न मिलने से खरीद धीमी थी। व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।