{"_id":"61784d82b86c4279754ec2a8","slug":"missing-youth-s-body-found-lying-in-bushes-farrukhabad-news-knp66058302","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ियों में पड़ा मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ियों में पड़ा मिला लापता युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। कन्नौज जनपद में स्थित रिश्तेदारी से लौट रहे युवक का शव दो दिन बाद झाड़ियों में बाइक सहित पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को जांच की। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। युवक की मां ने फर्रुखाबाद कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
फर्रुखाबाद के मोहल्ला जटवारा जदीद निवासी सुभाष दिवाकर का 30 वर्षीय पुत्र सुमित उर्फ कल्लू कपड़े धुलाई का काम करता था। रविवार को वह बाइक से कन्नौज के मानीमऊ चौकी के गांव कपुरापुर निवासी रिश्तेदार जगदीश के घर गया था। रविवार देर रात वहां से घर के लिए चला लेकिन रास्ते से लापता हो गए। परिजनों ने काफी खोजबीन की पर पता नहीं चला।
मंगलवार दोपहर मां रेशमा देवी ने फर्रुखाबाद कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। शाम करीब पांच बजे खुदागंज स्थित रेलवे विद्युत सब स्टेशन के निकट झाड़ियों में बदबू आने पर ग्रामीणों ने देखा तो एक युवक का शव पड़ा था। ग्रामीणों ने सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष बलवीर सिंह, खुदागंज चौकी प्रभारी प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर जांच की। झाड़ियों में शव के पास ही एक बाइक भी क्षतिग्रस्त पड़ी थी। बाइक के नंबर की मदद से पुलिस ने युवक के परिजनों को फ़ोन कर सूचना दी। परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह ने पहुंचकर पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि किसी वाहन की टक्कर लगने से हादसा होने की आशंका है। प्रभारी थानाध्यक्ष बलवीर सिंह ने बताया कि शव पड़े होने की सूचना परिजनों को दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।