{"_id":"6102de0c8ebc3e58680a96ac","slug":"miscreants-attacked-beer-shop-looted-1-5-lakhs-farrukhabad-news-knp6431453113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर की दुकान में दबंगों का हमला, डेढ़ लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयर की दुकान में दबंगों का हमला, डेढ़ लाख लूटे
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस स्टैंड के सामने बुधवार देर रात बीयर शॉप में दबंगों ने हमला कर दिया। तोड़फोड़ कर ठेकेदार के भाई को लहूलुहान कर दिया। दुकान से 1.50 लाख रुपये लूट ले गए। चौकी से लौटाए जाने पर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। घटना में पीड़ित ने सीएमओ दफ्तर के एक लिपिक को नामजद किया है।
शहर के रोडवेज बस स्टैंड के सामने जहानगंज के गांव जलालपुर निवासी विपिन पांडेय की बीयर शॉप है। बुधवार रात करीब 10 बजे छोटा भाई कृष्णा पांडेय दुकान में बिक्री का हिसाब ले रहा था। तभी बाइकों पर सवार दबंग आ धमके। दुकान का शटर खुला था, दबंगों ने दुकान में घुसकर कृष्णा के सिर पर ईंट मार दी और डंडे से पीटने लगे। मारपीट होते देखकर सामने एक कंप्यूटर सेंटर संचालक भागे, तो बाहर खड़े दबंगों ने दौड़ा दिया। पड़ोसी होटल मालिक और अन्य दुकानदार भी शटर बंद करके भाग गए। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गए।
भाई पंकज पांडेय ने बताया कि यूपी 112 को 10 कालें कीं, मगर नहीं लगीं। लहूलुहान कृष्णा कादरीगेट चौकी पहुंचा। आरोप है कि चौकी के सिपाहियों ने मेडिकल करवाने के एवज में पां हजार रुपये मांगे। वह एक हजार रुपये दे रहा था, लेकिन सिपाहियों ने उसे भगा दिया। कृष्णा को देररात गांव ले जाकर पट्टी कराई। गुरुवार सुबह कोतवाली में तहरीर देकर सीएमओ दफ्तर के एक दबंग लिपिक समेत 12 लोगों को आरोपी बनाया गया। कृष्णा ने बताया कि तीन दिन की बिक्री के करीब डेढ़ लाख रुपये थे। दबंग पूरी रकम लूट ले गए। दुकान में सामान फैला दिया। कादरीगेट चौकी प्रभारी रमेेश यादव ने बताया कि मामला मारपीट का है। लूट की बात गलत है। जांच कर कार्रवाई करेंगे।