{"_id":"5cffe459bdec2207786bb330","slug":"millions-of-theft-of-two-houses-including-village-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान समेत दो के घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान समेत दो के घरों से लाखों की चोरी
Tue, 11 Jun 2019 10:56 PM IST
gaurav gaurav
farrukhabad
farrukhabad
Published by: gaurav gaurav
Updated Tue, 11 Jun 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव में चोरों ने ग्राम प्रधान समेत दो लोगों के घरों से लाखों का माल पार कर लिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव में चोरों ने ग्राम प्रधान समेत दो लोगों के घरों से लाखों का माल पार कर लिया। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम पंचायत साधौ सराय के मजरा कासिमपुर निवासी ग्राम प्रधान रामचरण शाक्य सोमवार रात को परिवार समेत घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे।
देर रात चोरों ने उनकी छत के सहारे घर में प्रवेश किया और कमरों के दरवाजों के ताले तोड़ कर 96 हजार रुपये, सोने की तीन चेन, दो अंगूठी, एक बिछुआ, चार जोड़ी पायल, दो जोड़ी झाले, दो जोड़ी झुमके, दो मांग टीका ले गए। चोरों ने बक्से आदि सामान घर के पास ही एक खेत में फेंक दिया। इसके बाद चोरों ने गांव निवासी जितेंद्र शाक्य के घर को निशाना बनाया।
जितेंद्र परिवार समेत छत पर सो रहे थे। चोर उनके घर में दीवार फांद कर घुस गए और कमरों के ताले तोड़ कर 60 हजार रुपये, एक जोड़ी चूड़ी व झाले पार कर ले गए। सुबह जब परिजन नीचे आए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई, उन्होंने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। रामचरण ने मामले की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष रामबाबू सिंह से बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।