फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Milk union president appeared in court, bail

दुग्ध संघ अध्यक्ष कोर्ट में हुए हाजिर, मिली जमानत

Fri, 27 Aug 2021 06:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
Milk union president appeared in court, bail
दुग्ध संघ अध्यक्ष कोर्ट में हाजिर, जमानत
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमे में दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने शुक्रवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। अर्जी पर सुनवाई के बाद सीजेएम प्रवीण कुमार त्यागी ने उनकी जमानत मंजूर कर दी है। सत्यपाल भाजपा जिलाध्यक्ष और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इनके पुत्र पल्लव सोमवंशी राजेपुर के ब्लाक प्रमुख हैं।
आवास विकास कॉलोनी निवासी सत्यपाल सिंह के खिलाफ कादरीगेट चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार ने 6 जनवरी 2017 को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा कि वह 6 जनवरी को शहर में भ्रमण कर रहे थे।
विज्ञापन

बद्रीविशाल कॉलेज के पास भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह टाटा 407 गाड़ी पर बैनर पोस्टर लगाकर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से 200 महिलाओं व पुरुषों के बीच पार्टी के बावत प्रचार कर रहे थे। सभा करने का अनुमति पत्र मांगा गया जो नहीं दिखा पाए। विवेचना के बाद विवेचक ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सत्यपाल सिंह ने मुकदमे में समर्पण किया। अधिवक्ता ने जमानत अर्जी पेश की। सुनवाई के बाद सीजेएम ने 20 हजार रुपये की दो प्रतिभू एवं इतनी ही धनराशि का निजी बंधपत्र दाखिल करने पर आरोपी को जमानत पर रिहा करने का आदेेश दिया। इसके बाद आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed