फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Military area was filled with colored fireworks

सतरंगी आतिशबाजी से सराबोर हुआ सैन्य क्षेत्र

Tue, 10 Nov 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Tue, 10 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Military area was filled with colored fireworks

फर्रुखाबाद। सैन्य क्षेत्र में मंगलवार को दीपावली मेला धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने बग्घी की सवारी का लुत्फ उठाया तो डीजे की धुन पर जवान खूब थिरके। देर शाम तक चली आतिशबाजी से पूरा आसमान सतरंगी रोशनी से सराबोर हो गया।

विज्ञापन


सिखलाई रेजीमेंट सेंटर के रमन स्टेडियम में मंगलवार को दिवाली मेले का उद्घाटन ब्रिगेडियर कबिंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। शांति के दूत सफेद कबूतर और गुब्बारे छोड़े। महिलाओं ने बग्घी की सवारी की तो बच्चों ने घुड़सवारी और झूले का आनंद लिया। इस मौके पर आभा प्रेसीडेंट बबिता सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज वर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल अनिल सरोत्रा, लेफ्टिनेंट कर्नल अयूब खां, कर्नल विकास बहुगुणा, मेजर सिरीश मौजूद रहे। मेले की व्यवस्था सूबेदार मेजर जसवंत सिंह ने की।
विज्ञापन


वहीं, राजपूत रेजीमेंट सेंटर के करियप्पा मैदान पर लगे दिवाली मेले का ब्रिगेडियर सलीम आसिफ ने उद्घाटन किया। मेले में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। महिलाओं की मटका दौड़, म्यूजिकल चेयर रेस, जवानों के लिए बोरा दौड़, स्लो साइकिल रेस हुई। बच्चों ने जलेबी दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेकर खूब मस्ती की। प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को ब्रिगेडियर ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर लेफ्टिनेंट कर्नल मंदीप सिंह, एडजूटेंट गौरव डोगरा, लेफ्टिनेंट कर्नल हरिओम त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट कर्नल  विनीत गुप्ता, लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेंद्र सिंह, सेंटर सूबेदार मेजर रामकिशोर, रामविलास, बृजपाल, आदि मौजूद रहे। शाम को दोनों रेजीमेंट में रंगबिरंगी आतिशबाजी का आयोजन किया गया। आतिशबाजी देखकर महिलाएं और बच्चे उत्साहित दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed