फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   mela ramnagariya

सभी धर्मों से प्राचीन है सनातन धर्म: दयालु महाराज

Sun, 02 Feb 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
mela ramnagariya
फर्रुखाबाद। भागीरथी के पांचाल घाट पर चल रहे रामनगरिया मेले में हुए सर्व धर्म सम्मेलन स्वामी दयालु महाराज ने कहा कि हर मानव को सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। सनातन धर्म सभी धर्मों से प्राचीन है। किसी भी धर्म में बैर भाव रखने का उल्लेख नहीं है। प्रेम ही सबसे बड़ी पूजा है।
विज्ञापन

सांस्कृतिक पंडाल में शनिवार दोपहर में सर्व धर्म सम्मेलन का आयोजन स्वामी दयालु महाराज की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने धर्म की असली परिभाषा का विस्तार से उल्लेख किया। कहा कि धर्म का दूसरा अर्थ प्रेम है। हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। मुस्लिम धर्मगुरु मोहम्मद सलीम ने कहा कि इंसानियत को इस्लाम में सर्वोपरि रखा गया है। विशिष्ट अतिथि संजय सोमवंशी ने कहा कि हम सब एक हैं और रहेंगे। जो भी धर्मगुरु हैं, उनकी समाज में भाईचारा लाने की जिम्मेदारी और अधिक है।
विज्ञापन

हर सामाजिक व्यक्ति भी लोगों में कटुता पैदा न होने दें। मुख्य अतिथि भानुप्रकाश उर्फ अन्नू, ज्ञानी गुरुवचन सिंह, अरुण प्रकाश तिवारी उर्फ ददुआ, ओमप्रकाश सिगतिया, रमेश चंद्र त्रिपाठी, महेेश पाल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। शुक्रवार रात मशहूर लोकगीत गायिका मीनाक्षी ने पंडाल में गीत सुनाकर समा बांध दिया। इस दौरान भव्य झांकियां भी प्रस्तुत की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मेला क्षेत्र की रौनक जगह-जगह चल रही कथाएं, श्रीमद्भागवत कथाएं और भंडारे हैं। कल्पवासियों के अलावा मेले में आने वाले गंगा भक्त दिन भर कथाओं का लुत्फ लेते और भंडारों में प्रसाद ग्रहण करते हैं। मेले में भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।
भागीरथी में शुक्रवार रात से ही जलस्तर बढ़ने लगा। लिहाजा एक दर्जन से अधिक घाट पानी में डूब गए। यही नहीं स्नान करने आने वाले गंगा भक्तों को बने मार्ग भी डूब गए। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
फर्रुखाबाद। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा क्षेत्र से भव्य संकीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भक्त हरेराम, हरेकृष्ण संकीर्तन करते चल रहे हैं। आश्रम क्षेत्र से महंत आनंद गिरि की अध्यक्षता में निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में संतों और भक्तों ने हिस्सा लिया। संकीर्तन टोली मेले में विभिन्न मार्गों से होती हुई गंगा तट पर पहुंची। वहां पूजन-अर्चन करने के बाद फिर दूसरे मार्गों से लेकर आश्रम परिसर पर विसर्जित हुई।
यहां 24 घंटे का अखंड संकीर्तन शुरू हो गया। इसमें संतों समेत विभिन्न भक्तों की टोलियां संकीर्तन करती रहेंगी। रविवार को दोपहर में इसका समापन के साथ प्रसाद वितरण होगा। वाद्य यंत्रों की धुन पर लोग मदमस्त दिखे। इस मौके पर सत्यगिरि महाराज, रामगिरि, वीरेंद्र गिरि, सुरेश गिरि आदि थे।
फर्रुखाबाद। मेले में वाहन स्टैंड का ठेका है। मनोरंजन क्षेत्र में झूले, सर्कस आदि लगे हैं। शुक्रवार देर रात वाहन स्टैंड के कर्मचारी संग करीब 12 से अधिक लोग मनोरंजन क्षेत्र में पहुंचे और झूले पर बैठने लगे। इस पर मनोरंजन ठेकेदार रिंकू ने अलग-अलग झूलों पर बैठने को कहा। इस पर विवाद हो गया। बात बढी, तो लात-घूंसे व बेल्टें चलने लगीं। मनोरंजन के कर्मी ने चौकी प्रभारी को सूचना दी। पहुंचे पुलिस कर्मियों संग भी मारपीट की गई। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे मनोरंजन ठेकेदार की गाड़ी टूट गई। सूचना मिलते ही मेला प्रभारी रामबाबू पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुछ लोगों हिरासत में ले लिया। कुछ देर बाद ही सभी को छोड़ दिया गया।

ठेकेदार ने एसडीएम को बताया कि फ्री में 15 लोग झूला झूलने आए थे। इसी बात पर विवाद हुआ था। स्टैंड के कर्मचारियों ने जान से मारने की धमकी दी है। मनोरंजन कर्मचारियों का कहना है कि हमारे एक साथी के रिश्तेदार झूला झूल रहे थे। उन्हीं से विवाद हुआ था। उन्हीं को बचाने गए थे, तो उनसे अभद्रता की गई। थाना मेला प्रभारी ने बताया कि मनोरंजन ठेकेदार ने तहरीर दी है। उस तहरीर व पकड़े गए लोगों को कोतवाली में दे आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed